App

सिलेंडर के बाद आज से महंगा हुआ तेल: पेट्रोल ₹5, डीजल के ₹3 बढ़े दाम, देश के सबसे बड़े रिटेलर ने दिया जोर झटका

Petrol-Diesel Price Hike: तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए, जिसके दो दिन बाद अब देश की सबसे बड़ी रिटेल फ्यूल कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है.

सिलेंडर के बाद आज से महंगा हुआ तेल: पेट्रोल ₹5, डीजल के ₹3 बढ़े दाम, देश के सबसे बड़े रिटेलर ने दिया जोर झटका

Petrol-diesel Price Hike: 1 अक्टूबर को सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई. कमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिए गए.  LPG सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं. देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने अपने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. एक साथ पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. 

आज से बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम  

नायरा एनर्जी भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेल कंपनी है. देशभर में 7108 पेट्रोल पंप हैं. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से कंपनी लगातार दबाव झेल रही थी, जिसके बाद नायरा ने आज, 3 अक्टूबर ने देशभर में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है.  

सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के रेट

यहां गौर करने वाली बात है कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation) की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

  देश के 90% से अधिक पेट्रोल पंपों का कंट्रोल इन्हीं तीन कंपनियों के पास है. देशभर में करीब 1,04,137 पेट्रोल पंप हैं. इन सरकारी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के रिटेल प्राइस जस के तस है, इसमें कोई बढोतरी नहीं की गई है.  बता दें कि मई 2026 के बाद से सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. 

तेल कंपनियों को हर लीटर पर हो रहा भारी नुकसान

ICRA के डेटा के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमत और घरेलू रिटेल मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं होने से सरकारी तेल कंपनियों को हर दिन 530 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है.  

  • देश की तीनों सरकारी तेल कंपनियों को डीजल पर करीब 9 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है. 
  • पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर का घाटा झेल रही है.  
  • घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब 300 प्रति सिलेंडर नुकसान हो रहा है.

तेल कंपनियों के लिए ये घाटा झेलना लॉन्ग टर्म में संभल नहीं है. अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जल्द गिरावट नहीं आई, होर्मुज का रास्ता जल्द नहीं खुला, तो तेल कंपनियों के लिए इस नुकसान को लंबे वक्त के लिए झेलना आसान नहीं होगा.  

एक गाड़ी के लिए 200 लीटर से ज्यादा डीजल देने पर रोक

इससे पहले देश की बड़ी प्राइवेट तेल कंपनियों रिलायंस-बीपी और नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की सेल की सीमित कर दिया था. देशभर के नायारा एनर्जी के आउटलेट्स पर अधिकतम 200 लीटर डीजल और 30 लीटर पेट्रोल से अधिक की सप्लाई पर रोक लगा दिया गया. कंपनी का मकसद जमाखोरी को रोकना है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More