SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

MLC Election Result 2026 Live: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आज, 150 कैंडिडेट्स की किस्मत का होगा फैसला... देखें पल-पल की अपडेट

Bihar MLC Election Result 2026 Live: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 23 अक्टूबर को संपन्न हो गया और अब नतीजों का समय आ गया है. वोटों की गिनती शुरू हो गई है. आज 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 27, 2026, 06:00 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 08:29 AM IST
Image Credit: बिहार विधान परिषद चुनाव (AI IMAGE)
Join

Bihar MLC Election Result 2026 Live: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे आज (मंगलवार, 27 अक्तूबर, 2026)  घोषित किए जाएंगे. MLC की 8 सीटों के लिए मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. आज सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. चुनाव आयोग ने राज्य के 6 जिला मुख्यालयों में कुल 8 मतगणना केंद्र बनाए हैं. सभी जिलों में प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. बता दें कि 23 अक्टूबर को हुए वोटिंग में स्नातक सीट पर 43.87 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 74.55 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसमें अधिक चर्चा में पटना स्नातक सीट है, क्योंकि जेडीयू से मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया है और जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन किया है. वहीं, अब जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. देखें पल-पल की अपडेट-

स्नातक सीट 

  • पटना स्नातक
  • दरभंगा स्नातक
  • तिरहुत स्नातक
  • कोसी स्नातक

शिक्षक सीट

  • पटना शिक्षक
  • दरभंगा शिक्षक
  • तिरहुत शिक्षक
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
27 Oct 2026, 8:29 AM

धरने पर बैठे कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार यादव

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संजय कुमार यादव ने मतगणना केंद्र परिसर में धरना दे दिया है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना केंद्र के अंदर, जहां वोटों की गिनती हो रही है कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है, जिससे साफ पता चलता है कि वहां गड़बड़ी हो सकती है.

27 Oct 2026, 8:27 AM

पटना स्नातक सीट की चर्चा

बिहार MLC की 8 सीटों में सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक सीट है. इस सीट से जदयू के नीरज कुमार और जनसुराज के अनुज सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. चुनाव में अनुज सिंह को जदयू विधायक अनंत सिंह का समर्थन हासिल था. वहीं, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें, तो सीधा मुकाबला एनडीए के प्रत्याशी नवल किशोर यादव और RJD के प्रत्याशी डॉ संजीव से है.

27 Oct 2026, 8:25 AM

बिहार MLC की 8 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आज आएंगे

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हुए चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है.  पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. आज यह पता चल जाएगा कि स्नातक और शिक्षकों ने किसपर अपना भरोसा जताया है.

27 Oct 2026, 8:14 AM

तिरहुत स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती

मुजफ्फरपुर (बिहार): तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती एमआईटी परिसर में.

 

27 Oct 2026, 8:06 AM

बिहार MLC चुनाव रिजल्ट आज

कड़ी सुरक्षा के बीच आठ सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है.

27 Oct 2026, 8:03 AM

विधान परिषद चुनावों के लिए वोटों की गिनती

पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से बिहार विधान परिषद चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में होगी.

 

27 Oct 2026, 7:49 AM

सारण शिक्षक निर्वाचन: आज खुलेगा 18 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के बाद अब मतगणना की बारी है. मंगलवार को 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. पांच जिलों के शिक्षक मतदाताओं ने किसके पक्ष में अपना भरोसा जताया है, इसका खुलासा सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के साथ होगा.

27 Oct 2026, 7:48 AM

8 बजे से मतों की गिनती

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. वहीं, आज रिजल्ट सामने आएगा.

27 Oct 2026, 7:22 AM

बिहार में आज MLC की 8 सीटों पर मतगणना

चार स्नातक सीट-
पटना स्नातक
दरभंगा स्नातक
तिरहुत स्नातक
कोसी स्नातक

शिक्षक सीट-
पटना शिक्षक
दरभंगा शिक्षक
तिरहुत शिक्षक
सारण शिक्षक

27 Oct 2026, 7:21 AM

8 सीटों पर हुए मतदान की मतगणना आज

बिहार विधान परिषद के लिए 8 सीटों पर हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी. देर शाम तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है. मतगणना केंद्र के सौ मीटर की परिधि में सुबह 7 बजे से मतगणना खत्म होने तक निषेधाज्ञा लागू की गई है. साथ ही, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES