App
Live Now

MLC Election Result 2026 Live: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आज, 150 कैंडिडेट्स की किस्मत का होगा फैसला... देखें पल-पल की अपडेट

Bihar MLC Election Result 2026 Live: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 23 अक्टूबर को संपन्न हो गया और अब नतीजों का समय आ गया है. आज वोटों की गिनती होगी, जिससे 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.

MLC Election Result 2026 Live: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजे आज, 150 कैंडिडेट्स की किस्मत का होगा फैसला... देखें पल-पल की अपडेट
Image Credit: बिहार विधान परिषद चुनाव (AI IMAGE)

Bihar MLC Election Result 2026 Live: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे आज (मंगलवार, 27 अक्तूबर, 2026)  घोषित किए जाएंगे. MLC की 8 सीटों के लिए मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. आज सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. चुनाव आयोग ने राज्य के 6 जिला मुख्यालयों में कुल 8 मतगणना केंद्र बनाए हैं. सभी जिलों में प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. बता दें कि 23 अक्टूबर को हुए वोटिंग में स्नातक सीट पर 43.87 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 74.55 प्रतिशत मतदान हुआ था. इसमें अधिक चर्चा में पटना स्नातक सीट है, क्योंकि जेडीयू से मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया है और जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन किया है. वहीं, अब जेडीयू ने अनंत सिंह और उनकी पत्नी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. देखें पल-पल की अपडेट-

स्नातक सीट 

  • पटना स्नातक
  • दरभंगा स्नातक
  • तिरहुत स्नातक
  • कोसी स्नातक

शिक्षक सीट

  • पटना शिक्षक
  • दरभंगा शिक्षक
  • तिरहुत शिक्षक
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
27 Oct 2026 07:48 IST (IST)

8 बजे से मतों की गिनती

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. वहीं, आज रिजल्ट सामने आएगा.

27 Oct 2026 07:22 IST (IST)

बिहार में आज MLC की 8 सीटों पर मतगणना

चार स्नातक सीट-
पटना स्नातक
दरभंगा स्नातक
तिरहुत स्नातक
कोसी स्नातक

शिक्षक सीट-
पटना शिक्षक
दरभंगा शिक्षक
तिरहुत शिक्षक
सारण शिक्षक

27 Oct 2026 07:21 IST (IST)

8 सीटों पर हुए मतदान की मतगणना आज

बिहार विधान परिषद के लिए 8 सीटों पर हुए मतदान की मतगणना आज सुबह 8 बजे से होगी. देर शाम तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है. मतगणना केंद्र के सौ मीटर की परिधि में सुबह 7 बजे से मतगणना खत्म होने तक निषेधाज्ञा लागू की गई है. साथ ही, सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More