App

बिहार पर चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

बिहार पर चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बिहारके मौसम को प्रभावित कर सकता है. इस चक्रवात के चलते मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जाताया गया है. इस दौरान तेज बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. हलांकि आज 27 अक्टूबर को बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्करहने की संभावाना है.

आज शुष्क रहेगा मौसम

27 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और सामान्य रहने की उम्मीद है. पटना, मुजफ्फरपुर समेत अन्य इलाकों में धूप खिली रह सकती है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी और फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं.  वहीं बिहार में आज तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान लगभग 30 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने का अनुमान है. हवा में नमी 55 से 75 प्रतिशत के बीच रह सकती है, जो मौसम प्रणाली के विकसित होने के साथ बढ़ सकती है. वहीं, कल से तापमान में गिरावट आने की संभावना है.

29 से 31 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, 29 अक्टूबर को औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, रोहतास और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 30 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 31 अक्टूबर को उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और पश्चिम चंपारण में तेज बारिश होने की संभावना है. इस चक्रवात के प्रभाव से राज्य में  तेज बारिश, आंधी और वज्रपात आने की भी संभावना जताई गई है.

सर्तक रहने की सलाह

बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने  खराब मौसम के दौरान  लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने और खुले स्थानों पर काम करने से बचने की सलाह दी है. खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से भी बचना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More