App

कार्तिक मास में जन्मे बच्चे होते हैं लाखों में एक! 5 ऐसी निशानियां जो इन्हें बनाती हैं सबसे भाग्यशाली

क्या आपका बच्चा कार्तिक मास में जन्मा है? ज्योतिष के अनुसार कार्तिक महीने में पैदा हुए बच्‍चे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा लेकर पैदा होते हैं. जिसके चलते इनमें पैदाइशी तौर पर कुछ खूबियां होती हैं.

कार्तिक मास में जन्मे बच्चे होते हैं लाखों में एक! 5 ऐसी निशानियां जो इन्हें बनाती हैं सबसे भाग्यशाली
Image Credit: कार्तिक महीने में जन्‍मे बच्‍चों की खासियतें और भाग्‍य उन्‍हें सफल, अमीर के साथ-साथ अच्‍छा इंसान भी बनाता है. (Photo:AI)

कार्तिक महीना इस साल 27 अक्‍टूबर 2026 यानी कि आज से शुरू हो गया है, जो कि 24 नवंबर 2026 तक चलेगा. इसे दामोदर मास भी कहते हैं. भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी के इस प्रिय महीने में जन्‍मे लोग विशेष होते हैं. ये भाग्‍यशाली, टैलेंटेड, तेज बुद्धि वाले होते हैं, साथ ही खूब धन भी कमाते हैं. ज्‍योतिषीय मान्‍यता है कि हिंदू कैलेंडर के कार्तिक मास में पैदा हुए बच्‍चों पर भगवान विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी का आशीर्वाद होता है. यदि आपका बच्‍चा इस साल कार्तिक महीने में जन्‍म लेता है या किसी भी साल के कार्तिक महीने में हुआ है, तो वह इस लिस्‍ट में शामिल है.

क्‍यों माने गए हैं लकी?

कुछ ज्‍योतिषाचार्य ऐसा मानते हैं कि कार्तिक मास में जन्‍मे बच्‍चे अपने पूर्व के जन्‍मों का पुण्‍य लेकर आते हैं. जिस कारण दूसरों की तुलना में इनका भाग्‍य अधिक प्रबल होता है, इनमें अच्‍छे गुण होते हैं और अच्‍छा आचरण करते हुए अपना भविष्‍य बनाते हैं.

कार्तिक मास में जन्‍मे बच्‍चों की 5 खास निशानियां

कार्तिक मास में जन्‍मे बच्‍चों में आमतौर पर 5 बातें प्रमुख तौर पर देखने को मिलती हैं, जिससे पता चलता है कि वे भविष्‍य में अपने और अपने परिजनों के लिए लकी साबित हो सकते हैं.

1. धन-समृद्धि बढ़ना: धर्म शास्‍त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में मां लक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण पर रहती हैं. इसी महीने धन-समृद्धि पाने के लिए दिवाली पर्व मनाया जाता है. लिहाजा मान्‍यता है कि इस माह में जन्‍मे बच्‍चों पर मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा होती है. जिसके चलते इनके जन्‍म के बाद परिवार में धन-समृद्धि बढ़ती है, साथ ही वे खुद बड़े होकर खूब पैसा कमाते हैं.

2. बुद्धिमान और कलात्‍मक: ये बच्‍चे बुद्धिमान होते हैं, साथ ही इनमें किसी न किसी तरह की क्रिएटिविटी होती है. वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्‍य एक्टिविटीज में भी अच्‍छे होते हैं.

3. दयालु हृदय और धर्म में रुचि : ये बच्‍चे बहुत दयालु होते हैं, दूसरों को अपनी चीजें देने में पीछे नहीं हटते हैं. साथ ही धार्मिक भी होते हैं. बड़े होकर खूब दान-पुण्‍य करते हैं.

4. ईमानदार और सच्‍चे: ये लोग अपने काम और जिम्‍मेदारियों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं. सच के रास्‍ते पर चलते हैं, अच्‍छा आचरण करते हैं. इसलिए जहां जाते हैं खूब मान-सम्‍मान पाते हैं.

5. लीडरशिप और लक : इन लोगों में कमाल की नेतृत्‍व क्षमता होती है, जिस क्षेत्र में जाएं लीडर की भूमिका निभाते हैं. साथ ही भगवान विष्‍णु की कृपा से इनका भाग्‍य भी साथ देता है. इस कारण जीवन में खूब सफल होते हैं.

माता-पिता करें अच्‍छी परवरिश

वैसे तो हर बच्‍चे में जन्‍मजात कुछ अच्‍छाइयां और बुराइयां होती हैं, लेकिन उनकी परवरिश का उन पर बड़ा असर होता है. ऐसे में पैरेंट्स की जिम्‍मेदारी है कि वे बच्‍चे को मेहनत करना, सच बोलना, कामों की जिम्‍मेदारी लेना, अनुशासित रहना आदि सिखाएं. उन्‍हें टैलेंट दिखाने का मौका दें, साथ ही धर्म और इंसानियत की शिक्षा दें. दूसरों की मदद करना सिखाएं. ताकि वो सफल और अमीर होने के साथ-साथ अच्‍छा इंसान बने.

कैसे जानें बच्‍चा किस मास में जन्‍मा है?

जिस तरह अंग्रेजी कैलेंडर (जनवरी, फरवरी महीने वाला) होता है, वैसे ही हिंदू कैलेंडर भी होता है. इसमें भी 12 महीने चैत्र, वैशाख...कार्तिक मास आदि आते हैं. आपका बच्‍चा हिंदू कैलेंडर के अनुसार किस महीने में जन्‍मा है यह जानने के लिए गूगल पर उसके जन्‍म की तारीख, महीना और वर्ष डालें. फिर उस दिन की तिथि चैक करें. इससे उसके जन्‍म की हिंदू कैलेंडर के अनुसार तिथि और मास पता चल जाएगा. 

आमतौर पर कार्तिक महीना अक्‍टूबर-नवंबर में पड़ता है, ऐसे में इन महीनों में पैदा हुए बच्‍चों के कार्तिक मास में पैदा होने की संभावना ज्‍यादा है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और धार्मिक ग्रंथों में वर्णित मान्यताओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. इसका उद्देश्य केवल सूचना साझा करना है, किसी अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More