SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

Bihar MLC Election: शिक्षकों ने बनाया रिकार्ड, मतदान 74 फीसदी पार, स्नातक क्षेत्रों में पड़े 43 प्रतिशत वोट

Bihar MLC Election Updates: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. आठों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता पंजीकृत हैं. जो 150 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अब 27 अक्टूबर होगा.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 23, 2026, 05:45 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 11:19 PM IST
Image Credit: बिहार एमएलसी चुनाव 2026 (AI IMAGE)
Join

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान खत्म हो गया. चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव में 5.32 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. चुनाव मैदान में कुल 150 उम्मीदवार हैं. मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी, जो शाम 4 बजे तक चली. वहीं, मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी. आठों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 5,32,847 मतदाता पंजीकृत हैं. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 4,92,594 मतदाता हैं. वहीं, चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 40,253 मतदाता हैं. जिन सीटों पर चुनाव हुआ, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. देखें पल-पल की अपडेट-

23 Oct 2026, 11:05 PM

अनंत सिंह ने कह दिया आज से मिठाई बनेगा

JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव पर कहा कि हम परिणाम जानते हैं. जनता मालिक है और जनता ही भगवान है. हम जीतने जा रहे हैं... हमारे यहां मिठाई भी अभी से बननी शुरू होग गई है.

23 Oct 2026, 9:43 PM

बैलट बॉक्स को लेकर पदाधिकारी MIT स्थित स्ट्रॉग रूम में जमा कराया

बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक एवं तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद देर शाम तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त,गिरिवर दयाल, जिला पदाधिकारी कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से एमआईटी परिसर स्थित बज्रगृह-सह-संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया गया. देर शाम तक तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर और सीतामढ़ी में चुनाव समाप्ति के बाद बैलट बॉक्स को लेकर पदाधिकारी MIT स्थित स्ट्रॉग रूम में जमा कराया जा रहा था. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है. सीसीटीवी कैमरे से चारों तरफ से निगरानी की जा रही थी. इसके साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है

23 Oct 2026, 8:52 PM

एमएलसी चुनाव के दौरान दरभंगा के घनश्यामपुर में अंधेरे में मतदान

दरभंगा के घनश्यामपुर में बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदान के दौरान अव्यवस्था का आरोप लगा है. शाम ढलने के बाद मतदान केंद्र पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से मतदाताओं को मोबाइल की टॉर्च जलाकर कतार में खड़े रहना पड़ा. कांग्रेस के पोलिंग एजेंट दिलीप कुमार झा ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र पर पेयजल, छाया और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव रहा. उन्होंने दावा किया कि शाम करीब साढ़े छह बजे तक लगभग 200 मतदाता कतार में खड़े थे. दिलीप कुमार झा ने यह भी आरोप लगाया कि मतदान कर्मियों और पोलिंग एजेंटों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं थी. उन्होंने जिलाधिकारी को फोन कर शिकायत करने की बात कही और भविष्य में मतदाताओं की सुविधा के लिए कम से कम तीन मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग की.

23 Oct 2026, 8:43 PM

सारण शिक्षक निर्वाचन में 5 जिलों में बंपर वोटिंग

सारण शिक्षक निर्वाचन में 5 जिलों में बंपर वोटिंग हुई. गोपालगंज में 92.91, सिवान में 90.43, पूर्वी चंपारण में 89.61 और पश्चिमी चंपारण में 88.65 प्रतिशत मतदान हुए. इस दौरान शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया.

23 Oct 2026, 8:29 PM

बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय में MLC चुनाव के दौरान गहमागहमी

बिहार में MLC चुनाव को लेकर जारी मतदान की प्रक्रिया अब खत्म हो चुकी है. बचे हुए मतदाता अपने मत का प्रयोग के लिए लाइन में खड़े हैं. इसी बीच जन सुराज पार्टी से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह बिहार शरीफ के प्रखंड कार्यालय में स्थित बूथ पर पहुंचे. जिसके बाद नीरज कुमार और अनुज कुमार सिंह के बीच नारेबाजी और गाली ग्लौज तक की गई. जिसके बाद जन सुराज प्रत्याशी को यहां से भागना पड़ा.

23 Oct 2026, 6:42 PM

शिक्षकों में दिखा जबरदस्त उत्साह, 74.55% वोटिंग, स्नातक क्षेत्रों में 43.87% पड़े वोट

बिहार विधान परिषद् के पटना स्नातक और पटना शिक्षक तिरहुत स्नातक और तिरहुत शिक्षक, दरभंगा स्नातक और दरभंगा शिक्षक कोसी स्नातक और सारण शिक्षक के लिए चुनाव संपन्न हो गया. शुक्रवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण मतदान खत्म हुआ. हालांकि, अभी कुछ केंद्रों पर वोटिंग चल रही है.

स्नातक क्षेत्र में मतदान प्रतिशत

पटना स्नातक 36.19%
तिरहुत स्नातक 42.15%
दरभंगा स्नातक 42.00%
कोसी स्नातक कुल 52.51%
कुल 43.87%

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र मतदान प्रतिशत

पटना शिक्षक 56.89%
सारण शिक्षक 87.16%
तिरहुत शिक्षक 78.10%
दरभंगा शिक्षक 79.00%
कुल 74.55%

23 Oct 2026, 6:28 PM

पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद जेडीयू से निष्कासित नेता छोटू सिंह का बयान

जेडीयू से निष्कासित नेता छोटू सिंह पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए. बिहार विधान परिषद चुनाव के मतदान के दौरान एसटीएफ द्वारा हिरासत में लिए जाने और जक्कनपुर थाने में बैठाए जाने के बाद छोटू सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें सड़क पर रहकर जनता की सेवा करनी है और वे अंदर-बाहर होने से नहीं डरते हैं. छोटू सिंह ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि उन्होंने जानकारी मिलते ही उन्हें छुड़वाने का काम किया.

छोटू सिंह ने आरोप लगाया कि जेडीयू के कुछ लोगों ने उन्हें गिरफ्तार करवाया था. उन्होंने कहा कि जिन लोगों से उन्होंने फाइल खुलवाने की बात कही थी, अब कुछ दिनों में वह फाइल खुलने जा रही है. वहीं, एमएलसी चुनाव को लेकर छोटू सिंह ने पटना, नालंदा और नवादा के लोगों को बधाई दी. उन्होंने अनंत सिंह का जिक्र करते हुए दावा किया कि डॉ. अनुज 27 अक्टूबर को भारी मतों से चुनाव जीतेंगे.

23 Oct 2026, 6:17 PM

पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार की तरफ से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फोटो और जानकारी शेयर की जा रही है. इसी क्रम में अपने हैंडल एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बिहार विधान परिषद के लिए पटना स्नातक और शिक्षक चुनाव 2026 के मौके पर अलग-अलग पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कुंदन कुमार और सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कार्तिकेय के. शर्मा.

 

23 Oct 2026, 5:58 PM

बेगूसराय में शाम 4 बजे बंद हुआ मतदान केंद्र का गेट

बेगूसराय से मतदान के अंतिम समय की एक अहम खबर सामने आई है. 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान दिनकर कला भवन स्थित मतदान केंद्र पर शाम 4 बजे मुख्य गेट बंद कर दिया गया. इस दौरान कुछ मतदाता गेट के बाहर ही रह गए. इसके बाद शुरू हुआ अंदर प्रवेश करने का अनुरोध. काफी आग्रह के बाद सदर एसडीएम अश्वनी कुमार खुद गेट के बाहर पहुंचे और फिर करीब 4 से 5 मतदाताओं को शाम 4 बजकर 21 मिनट पर मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया. प्रवेश मिलने के बाद इन मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

23 Oct 2026, 5:45 PM

एमएलसी चुनाव मतदान फीसदी 4 बजे तक, यह अंतिम आंकड़ा नहीं है

बिहार में स्नातक निर्वाचन 43.87 फीसदी

बिहार में शिक्षक निर्वाचन 74.55 फीसदी

पटना शिक्षक 58.89
पटना स्नातक 36.19
दरभंगा शिक्षक 79 
दरभंगा स्नातक 42 
तिरहुत शिक्षक 78.10 
तिरहुत स्नातक 42.15 
सारण शिक्षक 87.10 
कोसी स्नातक 52.51

23 Oct 2026, 5:37 PM

नवादा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पटना स्नातक और शिक्षक चुनाव, प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद

बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को नवादा जिले में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है. अब इन मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पटना भेजा जाएगा.

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 83.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 58.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

मतदान के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई. अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया. मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया. अब सभी प्रत्याशियों को मतगणना और परिणाम का इंतजार है.

23 Oct 2026, 5:28 PM

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 87 प्रतिशत बंपर मतदान

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार को बंपर मतदान हुआ. चुनाव समाप्त के बाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बंपर वोटिंग को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला. वहीं, कुछ मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के बाद भी मतदान जारी रहने की सूचना है. ऐसे में देर शाम तक मतदान प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जताई जा रही है.

23 Oct 2026, 5:25 PM

बेगूसराय में मतदान व्यवस्था पर भड़के NDA प्रत्याशी सर्वेश कुमार

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान मतदान व्यवस्था को लेकर एनडीए के स्नातक प्रत्याशी सर्वेश कुमार नाराज नजर आए. बेगूसराय के दिनकर भवन टाउन हॉल स्थित मतदान केंद्र पर उन्होंने व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. मतदान के दौरान प्रत्याशी की नाराजगी ने चुनावी माहौल में हलचल बढ़ा दी है. प्रत्याशी ने बूथ पर मौजूद व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए. मतदान जैसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के दौरान मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं, निर्धारित नियमों का पालन और मतदाताओं के लिए सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी होती है.

23 Oct 2026, 4:47 PM

एमएलसी चुनाव में सभी सीटों के लिए मतदान संपन्न

बिहार की 8 सीटों पर विधान परिषद के लिए हो रहे मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की तुलना में ज्यादा उत्साह मतदाताओं में देखा गया. 

23 Oct 2026, 4:15 PM

तेजस्वी यादव का एमएलसी चुनाव के बीच एनडीए पर तगड़ा प्रहार

बिहार एमएलसी चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सत्ता पक्ष की उम्मीदवारों के लिए काम कर रहा है. यह लोग वोट चोर हैं, वोट चोरी करवाते हैं. हम लोग लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं, हम लोग सभी सीट जीत रहे हैं, पॉजिटिव रिजल्ट आएगा. इन लोगों का दाल गलने वाला नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि फुलवारीशरीफ में फर्जी वोटिंग करवाया गया है, लड़कों को उठा लिया गया है. दो नंबरी सरकार, 10 नंबरी मुख्यमंत्री.

23 Oct 2026, 3:44 PM

बिहार MLC चुनाव: दोपहर 2 बजे तक इतना फीसदी हुआ मतदान

दोपहर 2 बजे तक-

पटना स्नातक: 25.93%   
तिरहुत स्नातक: 30.80%   
दरभंगा स्नातक: 25.00%   
कोसी स्नातक: 34.03%   
कुल औसत: 29.32%

पटना शिक्षक: 51.79%   
सारण शिक्षक: 58.98%   
तिरहुत शिक्षक: 52.15%  
दरभंगा शिक्षक: 67.00%   
कुल औसत: 57.20%

23 Oct 2026, 3:25 PM

मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे जिलाधिकारी

बिहार विधान परिषद् के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर कांतेश कुमार मिश्र लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. साथ ही व्यवस्था का अनुश्रवण कर रहे हैं.

23 Oct 2026, 2:51 PM

मुजफ्फरपुर में MLC चुनाव के दौरान हंगामा, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की

मुजफ्फरपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान समाहरणालय परिसर में हंगामे की खबर सामने आई है. इस दौरान मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की किए जाने की भी खबर है. मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की किए जाने का विडियो सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच स्थिती को नियंत्रित किया. साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई.

दरअसल, तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन का चुनाव हो रहा है. ऐसे में समाहरणालय स्थित एसडीम कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बाहर प्रत्याशियों का कैंप लगा हुआ है. इसी दौरान वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई. भीड़ को खाली करने के लिए वहां पर तैनात मजिस्ट्रेट पहुंचे थे जब वे लोगों से भीड़ नहीं लगाने की बात कर रहे थे, तो भीड़ में शामिल प्रत्याशियों के समर्थकों ने मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. सूचना मिलते हैं जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.
 

23 Oct 2026, 1:54 PM

बिहार MLC चुनाव: दोपहर 12 बजे तक इतना फीसदी हुआ मतदान

दोपहर 12 बजे तक-

पटना स्नातक: 15.02%   
तिरहुत स्नातक: 5.55%   
दरभंगा स्नातक: 13.00%   
कोसी स्नातक: 17.94%   
कुल औसत: 12.88%

पटना शिक्षक: 30.06%   
सारण शिक्षक: 42.55%   
तिरहुत शिक्षक: 10.64%  
दरभंगा शिक्षक: 37.50%   
कुल औसत: 30.19%

23 Oct 2026, 1:53 PM

नीरज कुमार, डॉ. अनुज कुमार और दिलीप कुमार के समर्थकों को पुलिस ने हटाया

बिहार के नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अचानक काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई. स्थिति को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने मोर्चा संभाला और नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर भीड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान कुछ लोग पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए. वहीं, कुछ लोग एक-दूसरे की ओर इशारा करते हुए कहने लगे कि पहले दूसरे लोगों को हटाया जाए. इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी समर्थकों को निर्धारित 200 मीटर के दायरे से बाहर किया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES