SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहटा में घर में घुसकर ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, भागलपुर में काली विसर्जन जुलूस के दौरान झड़प में युवक घायल

पटना के बिहटा में घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ड्राइवर था. वहीं, भागलपुर में मां काली की विसर्जन शोभायात्रा के दौरान एक युवक पर हमला करने की खबर सामने आई है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 11, 2026, 08:15 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 08:27 AM IST
Image Credit: बिहार क्राइम (जी मीडिया)
Join

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में मंगलवार (10 नवंबर, 2026) की देर रात्रि अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर एक ड्राइवर के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 32 वर्षीय इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर के रूप में हुई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, हालांकि, हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अपराधियों ने सिर में मारी गोली

बताया जा रहा है कि मृतक इरफान इमाम उर्फ कल्लू पिछले दो सालों से सिमरी गांव के एक किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था. मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे दो लोग उसके घर आए और दरवाजा खुलवाया. जैसे ही इरफान ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान अपराधी मृतक का मोबाइल भी अपने साथ लेकर गए.

घटना के समय मृतक का बड़ा बेटा उसके साथ सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी और छोटा बेटा उस समय कमरे में मौजूद नहीं थे. मृतक की पत्नी सिमरी गांव में ही अपने मायके में थी. लगभग 10 वर्ष पहले इरफान इमाम और नेहा परवीन का निकाह हुआ था और उनके दो बेटे हैं. परिवार में आपसी विवाद के कारण इरफान अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर पिछले दो साल से गांव के ही किराए के मकान में रह रहा था और ड्राइवर का काम करता था. मृतक की पत्नी नेहा परवीन ने बताया कि एक महीने पहले भी उसके पति पर जानलेवा हमला हुआ था. जब वह आरा से अपने पति के साथ बाइक पर लौट रही थी, तब बिहटा के मौदही गांव के पास उन पर फायरिंग की गई थी, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए थे. 

भागलपुर में काली विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प

भागलपुर में मां काली की विसर्जन शोभायात्रा के दौरान एक युवक के गले में भाला लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना गोलाघाट सराय की है, जहां देर रात करीब एक बजे स्थानीय युवक आशीष झड़प के दौरान घायल हो गया. भाला लगने से उसके गले में गंभीर चोट आई, जिसे डायल 112 की टीम ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. 

बताया जा रहा है कि विसर्जन जुलूस के दौरान आशीष अखाड़े पर खड़ा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी एक अन्य व्यक्ति से कहासुनी हो गई. आरोप है कि उस शख्स ने आशीष का कॉलर पकड़कर उसे अपनी ओर खींचा. इस दौरान बचने की कोशिश में आशीष के गले में भाला लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल युवक को पहले सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) रेफर कर दिया. रात में हुए इलाज के बाद अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर में 80 से अधिक काली प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, अलर्ट पर प्रशासन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES