SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंदिर में 9 दिनों तक सीने पर कलश रखकर कर रही थी माता की पूजा, व्रत पूरा होते ही घर लौटते ही महिला की मौत

सुपौल में सीने पर कलश रखकर मंदिर में नौ दिन तक महिला ने माता की आराधना की थी. इस कठिन पूजा के बात उसका व्रत पूरा हो गया. व्रत पूरा होने के बाद जब वह घर लौटी, तो बीमार पड़ गई. इलाज के लिए परिजन महिला को अस्पताल ले जाने लगे, तभी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 21, 2026, 06:53 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 07:08 PM IST
Image Credit: सुपौल में देवी की पूजा करने वाली महिला की मौत हो गई (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

सुपौल में सीने पर कलश रखकर मंदिर में नौ दिन तक महिला ने माता की आराधना की. व्रत पूरी होने के बाद घर लौटते ही महिला बीमार पड़ गई, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान महिला की मौत हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र वार्ड 4 का है.

नवरात्र के दौरान 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर माता की आराधना की

बताया जा रहा है कि त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड चार निवासी वीरेंद्र यादव की 35 वर्षीय पत्नी सचिता देवी ने त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक छाती पर कलश रखकर माता की आराधना की. मंगलवार देर रात व्रत पूर्ण होने के बाद सचिता देवी मंदिर परिसर से अपने घर लौट गई.

जब घर पहुंचीं तो आधी रात को सचिता देवी की तबीयत बिगड़ गई

बताया गया कि आधी रात को सचिता देवी की तबीयत बिगड़ गई. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसके परिजन उसे अहले सुबह त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

'सचिता देवी की मौत की संभावित वजह डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी समस्या'

अस्पताल में मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश यादव ने सचिता देवी की मौत की संभावित वजह डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी समस्या की आशंका जाहिर की है. हालांकि, सचिता देवी की मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नवरात्र का व्रत कर रही महिला के बीमार होने के बाद अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.

पति ने बताया महिला के साथ क्या हुआ और कहां कर रही थी पूजा?

सचिता देवी के पति वीरेंद्र यादव ने कहा कि वह नवरात्र के पहले दिन से ही दुर्गा मंदिर परिसर में सीने पर कलश रखकर माता की पूजा कर रही थीं. उन्होंने आगे बताया कि जब 9 दिनों की माता की आराधाना समाप्त हो गई, तो वह मंगलवार को घर लौटी. इसी रात में सचिता बीमार हो गई. हालांकि, उसे थोड़ी देर में आराम मिल गया, लेकिन बुधवार सुबह यानी आज फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई. वीरेंद्र यादव ने कहा कि जब हम उसे हॉस्पिटल लेकर गए, तो डॉक्टरों ने सचिता को डेड घोषित कर दिया.

रिपोर्ट: सुभाष चंद्रा

यह भी पढ़ें: अंगारे उगलती आंखें, मुंह से बरसते शोले के साथ जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, पटना के गांधी मैदान में दिखा अद्भुत नजारा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES