App

जेठ से बदले की आग में जल रही थी महिला: पति को भड़काने से नाराज चाची ने 2 साल के भतीजे को नहर में डुबाया, तड़प-तड़प कर मौत

औरंगाबाद में पारिवारिक रंजिश का खौफनाक मामला सामने आया है. यहां पर जेठ-जेठानी के खिलाफ बदले की आग में महिला ने मासूम भतीजे को नहर में डुबा दिया, जिसकी वजह उसक तड़प-तड़प कर मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

जेठ से बदले की आग में जल रही थी महिला: पति को भड़काने से नाराज चाची ने 2 साल के भतीजे को नहर में डुबाया, तड़प-तड़प कर मौत
Image Credit: जेठ-जेठानी के खिलाफ बदले की आग में महिला ने मासूम भतीजे को नहर में डुबाया (Photo-AI)

बिहार के औरंगाबाद से 3 अक्टूबर, 2026 दिन शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. दाउदनगर थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव में एक कलयुगी चाची ने भैसुर (जेठ) से प्रतिशोध के चलते दो वर्ष के मासूम को नहर में फेंक दिया, जिससे बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.

दाउदनगर पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि पारिवारिक विवाद और भैसुर के प्रति प्रतिशोध की भावना में गंगा बिगहा निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी नीतू कुमारी ने अपने दो वर्ष के मासूम भतीजे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बच्चे का शव शनिवार सुबह घर के पास नहर से बरामद किया गया.

दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि गंगा बिगहा निवासी विकास यादव की पत्नी संगीता देवी ने शुक्रवार को अपने दो वर्षीय पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार के गायब होने को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर दाउदनगर एसडीपीओ चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई और एसआईटी की टीम ने स्थानीय स्तर पर छानबीन के साथ तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर गंगा बिगहा निवासी नीतू कुमारी (25) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. हिरासत में पूछताछ के दौरान महिला ने बच्चे को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला मासूम की सगी चाची है.

आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि उसके पति जयप्रकाश यादव को जेठ विकास यादव और जेठानी संगीता देवी मिलकर उसके खिलाफ भड़काते थे. इस कारण पति उसे हमेशा मारते-पिटते रहता था. इसलिए वह अपने पति और जेठ-जेठानी के प्रति प्रतिशोध की भावना रखती थी.

प्रतिशोध में ही उसने अपने जेठ के पुत्र भोला कुमार उर्फ प्रिंस कुमार को गोद में लेकर घर के पास स्थित नहर में फेंक दिया. उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपित महिला को जेल भेज दिया है और पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More