आज बिहार की 8 सीटों पर MLC चुनाव के लिए मतदान होने वाला है. इस मतदान को लेकर सबकी नजर मौसम पर टिकी हुई है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या ठंड का असर देखने को मिलेगा या फिर सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी का एहसास होगा? खासकर राजधानी पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण क्षेत्र में मौसम को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है, क्योंकि आज इन क्षेत्रों में मतदान होने वाला है. आइए जानते हैं कि MLC चुनाव के दिन बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है?
बिहार के सभी जिलों में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का लगेगा. आज बिहार में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहने के साथ बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल बिहार में कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है. हालांकि, 22 से 27 अक्टूबर के बीच बिहार के लगभग सारे जिलों में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है. वहीं, 28 अक्टूबर को बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार MLC चुनाव के वोटिंग दौरान बारिश को लेकर कोई आशंका फिलहाल नहीं जताई गई है.
वहीं, राजधानी पटना में आज आसमान साफ रहने और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होने का अनुमान है. पटना का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. दरभंगा, तिरहुत और सारण क्षेत्र में भी मौसम की स्थिति पर लोगों की नजर बनी हुई है. कुल मिलाकर, बिहार में MLC चुनाव के वोटिंग के दिन मौसम शुष्क रहने और बारिश की संभावना नहीं होने का अनुमान है. सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी होने की संभावाना है.