बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट आने से लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी बनी हुई है. पटना मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, हलांकि कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा.
बिहार में आज साफ रहेगा आसमान
पटना मौसम विभाग के अनुसार आज 22 अक्टूबर को बिहार के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा. दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, सुबह और शाम को समय गुलाबी ठंडक का एहसास होगा. मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल सकता है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं होने के कारण लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होगा.
बिहार में 30-32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
वहीं, तापमान की बात करें तो बिहार के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात में तापमान कम रहने से हल्की ठंडक बनी रहेगी. इस मौसम में डॉक्टर सावधानी बरतने का सलाह देते हैं. इसलिए बच के रहा किजीए.
पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी पटना में भी आज आसमान साफ रहेगा. दिन के समय धूप निकलने से लोगों को गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, पटना में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. फिलहाल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि, नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आने के बाद ठंड का असर बढ़ सकता है.