SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मां विंध्यवासिनी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: पटना-प्रयागराज के बीच शुरू हुई स्पेशल MEMU ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

रेलवे पटना और प्रयागराज के बीच रोजाना अनरिजर्व्ड MEMU स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, ताकि शारदीय नवरात्रि के दौरान विंध्याचल आने वाले भक्तों की यात्रा आसान हो सके.

Edited By Shailendra
Published: Oct 11, 2026, 03:51 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 04:02 PM IST
Image Credit: पटना और प्रयागराज के बीच चलेगी अनारक्षित MEMU स्पेशल ट्रेन (Photo-AI)
Join

विंध्याचल में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित MEMU मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. दोनों ट्रेनों का परिचालन 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा. इससे नवरात्र मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा मिलेगी.

गाड़ी संख्या 04182 प्रयागराज-पटना MEMU मेला स्पेशल प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे प्रयागराज से खुलेगी और रात 8:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 04181 पटना-प्रयागराज MEMU मेला स्पेशल रात 9:00 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहार के दौरान यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी.

इन स्पेशल सर्विस का मकसद पटना, दानापुर, आरा, बक्सर और दूसरे स्टेशनों से मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेने आने वाले यात्रियों को और रेल कनेक्टिविटी देना है. रेलवे के मुताबिक, इस दौरान ट्रेन नंबर 04182 प्रयागराज-पटना MEMU स्पेशल और 04181 पटना-प्रयागराज MEMU स्पेशल चलेंगी. दोनों सर्विस अनरिजर्व्ड होंगी.

प्रयागराज से पटना ट्रेन
ट्रेन नंबर 04182, 11 से 26 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 11.15 बजे प्रयागराज से चलेगी. यह दोपहर 12.35 बजे विंध्याचल में रुकेगी और फिर मिर्जापुर, चुनार, DDU, बक्सर और आरा होते हुए रात 8:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. प्रयागराज से पटना जंक्शन की इस यात्रा के दौरान ट्रेन सबसे पहले 11 बजकर 15 मिनट पर प्रयागराज से रवाना होगी और नैनी 11 बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी. मेजा रोड 11 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी, मांडा रोड 12 बजकर 10 मिनट, विंध्याचल 12 बजकर 35 मिनट और मिर्जापुर 12 बजकर 50 मिनट होते हुए आगे बढ़ेगी. इसके बाद चुनार 1 दोपहर 30 मिनट और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर 3 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी. यात्रा के अंतिम चरणों में ट्रेन बक्सर 5 बजकर 8 मिनट, आरा 6 बजकर 8 मिनट और दानापुर 7 बजे से गुजरते हुए रात 8 बजकर 15 मिनट पर पटना जंक्शन पहुंचेगी.

पटना से प्रयागराज ट्रेन
ट्रेन नंबर 04181 पटना जंक्शन से रोज़ रात 9 बजे निकलेगी. यह दानापुर, आरा, बक्सर और DDU से होते हुए अगली सुबह विंध्याचल पहुंचेगी. ट्रेन सुबह 6:30  पर प्रयागराज पहुंचेगी. यह ट्रेन पटना जंक्शन से रात 9.00 बजे प्रस्थान करके दादानापुर रात 9 बजकर 20 मिनट, आरा रात 10 बजकर 05 मिनट और बक्सर रात 11 बजकर 30 मिनट पर होते हुए आगे बढ़ती है. इसके बाद यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर सुबह 2 बजकर 20 मिनट पर पहुंचती है. यात्रा के अगले चरण में यह चुनार 3 बजकर 23 मिनट, मिर्जापुर 4 बजकर 23 मिनट, विंध्याचल 4 बजकर 35 मिनट, मांडा रोड 5 बजकर 02 मिनट, मेजा रोड 5 बजकर 23 मिनट और नैनी 6 बजे होते हुए 6 बजकर 30 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करती है.

रिपोर्ट : शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES