SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्रेकर ने बांधकर पिटवा दिया! ट्रैक्टर से हटाने पहुंचे हथियारबंद युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, रस्सी से बांध और कर दी पिटाई

मुंगेर जिला में ब्रेकर हटाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. हथियार लेकर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीट दिया. घटना पीर पहाड़ चांद टोला में देर रात हुई. हथियार के साथ युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 15, 2026, 11:18 IST | Updated: Nov 15, 2026, 11:34 IST
Image Credit: मुंगेर में ब्रेकर हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीर पहाड़ चांद टोला के पास 14 नवंबर शनिवार की देर रात छठ पूजा को लेकर बनाए गए ब्रेकर को हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर झड़प और मारपीट हुई. इस दौरान हथियार लेकर पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसे प्लास्टिक की मोटी रस्सी से बांधकर उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ब्रेकर लगाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई

जानकारी के अनुसार, पीर पहाड़ चांद टोला में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छठी मैया की प्रतिमा स्थापित की गई है. पूजा समिति की ओर से सड़क पर ब्रेकर बनाया गया था. ब्रेकर लगाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई थी. शनिवार की दोपहर भी ग्रामीणों और पूजा समिति के द्वारा ब्रेकर हटाने को लेकर कहासुनी हुई थी. शनिवार की देर रात एक पक्ष के लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और ब्रेकर हटाने लगे. इसका पूजा समिति के सदस्यों ने विरोध किया.

पूजा समिति के सदस्यों ने मृत्युंजय कुमार को पकड़कर रस्सी से बांध दिया

दौरान गांव के मुख्तार यादव के पुत्र मृत्युंजय कुमार समेत कई अन्य युवक कथित तौर पर हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने मृत्युंजय कुमार को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी.

रमेश कुमार और फंटूश कुमार मौके से फरार हो गए

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हथियार के साथ हिरासत में ले लिया. वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे दो अन्य युवक रमेश कुमार और फंटूश कुमार मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सेना के जवान को पीटकर खौलते तेल में धकेला, पीठ बुरी तरह झुलसी

दूसरी तरफ धरहरा बाजार में 14 नवंबर शनिवार देर शाम सेना के एक जवान के साथ मारपीट कर उन्हें हलवाई की दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में धकेलने का गंभीर मामला सामने आया है. घटना में जवान की पीठ बुरी तरह झुलस गई. जख्मी की पहचान कल्याणपुर निवासी मदन मोहन सिंह के पुत्र राज कुमार (40) के रूप में हुई है. वह मोहनपुर निवासी विजय राघव सिंह के दामाद हैं.

जानकारी के अनुसार, राज कुमार अपने परिवार के साथ सामान खरीदने के लिए धरहरा बाजार आए थे. इसी दौरान धरहरा के एक परिचित व्यक्ति मिलने से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान धरहरा निवासी प्रिंस कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह के पुत्र मंगल कुमार सिंह, मुन्ना सिंह के पुत्र शशि भूषण सिंह उर्फ फुचना और कैलाश सिंह के पुत्र चंचल सिंह वहां पहुंच गए. सभी ने मिलकर राज कुमार के साथ मारपीट की और उन्हें पास की हलवाई दुकान में खौलते तेल की कड़ाही में धकेल दिया. इससे उनकी पीठ बुरी तरह झुलस गई.

घटना के बाद जख्मी जवान को धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

यह भी पढ़ें: भागलपुर में पूर्व मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 गोलियां लगने से हालत गंभीर, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को दबोचा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES