SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैश, जेवर और लग्जरी घड़ियों का अंबार: पटना ADM और उनकी अधिकारी पत्नी पर विजिलेंस का शिकंजा, छापेमारी में मिला कुबेर का खजाना

निगरानी विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना और बेगूसराय में छापेमारी की. टीम ने पटना ADM रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी जिला अवर निबंधक दानापुर कुमारी स्विटी के घर पर एक्शन लिया और कई अहम दस्तावेज बरामद किए.

Edited By Shailendra
Published: Sep 28, 2026, 08:15 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 11:01 PM IST
Image Credit: पटना ADM रविंद्र कुमार दिवाकर के ठिकानों पर छापेमारी (Z- News)
Join

बिहार की राजधानी पटना में विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (Vigilance Investigation Bureau) ने 28 सितंबर, 2026 दिन शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 113/26 के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने पटना एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी सह जिला अवर निबंधक दानापुर, कुमारी स्विटी के पटना और बेगूसराय स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

सर्च वारंट के आधार पर शुक्रवार सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. इस कार्रवाई में टीम को बड़ी मात्रा में नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया, जिसकी गिनती जारी है. भारी वजन के सोने और चांदी के कीमती जेवरात बरामद हुए हैं. इस कार्रवाई में दानापुर कश्यप ग्रीन सिटी आवास से तकरीबन 70 लख रुपए कैश भी मिले हैं.

इतना ही नहीं, इस दौरान लक्जरी सामान भी मिले हैं, जिनमें महंगे ब्रांड्स की घड़ियां, कीमती सामान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए गए हैं. विजेलेंस टीम को पटना, बेगूसराय में कई कीमती जमीनों, मकानों और निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके ऊपर कांड संख्या 113 ऑब्लिक 26 दर्ज कर सर्च वारंट ली गई थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई.

बेगूसराय में आय से अधिक संपति के मामले में विजिलेंस की रेड
बेगूसराय में आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना एडीएम सप्लाई रवींद्र कुमार दिवाकर के घर निगरानी विभाग ने छापेमारी की है. यह छापेमारी बेगूसराय शहर के पोखरिया मोहल्ले में चल रही है. छापेमारी में अब तक 9 लाख रुपये से अधिक नकद, लाखों रुपये के जेवरात और 50 से ज्यादा कीमती घड़ियां बरामद की गई हैं. एडीएम की पत्नी दानापुर में सब-रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं. फिलहाल, निगरानी की टीम रुपये और जेवरात का मिलान कर रही है.

दरअसल, पटना निगरानी थाने में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज करने के बाद निगरानी विभाग की टीम न्यायालय से सर्च वारंट लेकर एडीएम रवींद्र कुमार दिवाकर के बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित पोखरिया वार्ड नंबर-37 के पैतृक आवास पर दोपहर करीब 1 बजे पहुँची और छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई पटना निगरानी के डीएसपी वासुदेव राय के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम द्वारा की जा रही है. बेगूसराय के अलावा पटना स्थित उनके कार्यालय और आवास पर भी निगरानी विभाग की छापेमारी जारी है.

डीएसपी वासुदेव राय ने बताया कि पटना में एडीएम आपूर्ति पद पर तैनात रवींद्र कुमार दिवाकर के खिलाफ निगरानी थाने में कांड संख्या 113/26 दर्ज किया गया है. माननीय न्यायालय के आदेश पर वारंट प्राप्त कर उनके ठिकानों पर तलाशी ली गई है. तलाशी के दौरान 9 लाख रुपये से अधिक नकद और काफी मात्रा में सोने के जेवरात मिले हैं. इस संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. बेगूसराय में हम लोग एक ठिकाने पर छापेमारी कर रहे हैं, जबकि बाकी कार्रवाई पटना में चल रही है. यह मामला आय से अधिक संपत्ति से संबंधित केस नंबर 113/26 के तहत दर्ज है.

पटना से इश्तेयाक खान और बेगूसराय से जीतेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES