SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

10,00,00,000 रुपए का गांजा थाईलैंड से पहुंचा गयाजी, एयरपोर्ट पर एक्स-रे स्कैनिंग में पकड़ी गईं 2 महिलाएं, गिरफ्तार

गया एयरपोर्ट पर कस्टम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. थाईलैंड से आईं पंजाब की दो महिलाओं को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 05, 2026, 03:49 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 04:12 PM IST
Image Credit: थाईलैंड से गया आईं पंजाब की दो महिलाएं 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार (Photo-AI)
Join

गयाजी से 5 नवंबर गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बढ़ते संचालन के बीच गया एयरपोर्ट पर नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है. कस्टम विभाग की टीम ने थाईलैंड से पहुंचीं पंजाब की दो महिलाओं को करीब 10 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि, कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

एक्स-रे स्कैनिंग में उनके सामान को लेकर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ

जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर थाई एयरवेज की फ्लाइट से दोनों महिलाएं थाईलैंड से गया एयरपोर्ट पहुंची थी. एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान एक्स-रे स्कैनिंग में उनके सामान को लेकर सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ.

सुरक्षाकर्मियों ने दोनों महिलाओं को रोक लिया

इसके बाद सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने दोनों महिलाओं को रोक लिया. उनके बैग की गहन तलाशी ली गई तो चार अलग-अलग बैग में बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखा गया करीब 10 किलो मारिजुआना (गांजा) बरामद हुआ.

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सिमरनजीत और कुलविंदर के रूप में हुई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. करीब आठ घंटे तक चली पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सिमरनजीत और कुलविंदर के रूप में हुई है. दोनों पंजाब की रहने वाली बताई जा रही हैं.

थाईलैंड से गयाजी तक गांजे की इतनी बड़ी खेप पहुंचने में किसने की मदद?

थाईलैंड से गयाजी तक गांजे की इतनी बड़ी खेप पहुंचने के मामले ने एयरपोर्ट सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि इस खेप को गया लाने के पीछे किस नेटवर्क का हाथ है और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी.

पटना के राजापुल के पास गांजा बेचते युवक गिरफ्तार

दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के राजापुल गुमटी के पास छापेमारी कर पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान शिवम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, 2 जिंदा गोली और करीब एक किलो गांजा बरामद किया है.

सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजापुल के पास एक गुमटी में गांजा रखकर उसकी बिक्री की जा रही है. सूचना में यह भी बताया गया था कि युवक के पास हथियार मौजूद है. इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमटी पर छापेमारी की और शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. वह गांजा की खरीद-बिक्री के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. जेल से बाहर आने के बाद दोबारा इस अवैध कारोबार में सक्रिय हो गया था.

इस कार्रवाई की जानकारी एसडीपीओ-2 साकेत कुमार और थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. साथ ही गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.

गया से जय प्रकाश कुमार और पटना से प्रकाश कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: 2 मोबाइल, 2 आधार कार्ड और एक रेल टिकट, 55 लाख रुपए की हेरोइन, वैशाली में तस्कर गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES