SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'सम्राट चौधरी अज्ञानी और ट्रांसफर-पोस्टिंग का चल रहा धंधा': तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर तीखा हमला

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला, सम्राट चौधरी अज्ञानी व्यक्ति हैं और इस सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चल रहा है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 15, 2026, 11:05 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 11:14 PM IST
Image Credit: नाव हादसे पर तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला (Z News)
Join

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री और सरकार पर तीखा हमला बोला है. नाव हादसे की घटना दिल को झकझोर देने वाली घटना है. इस पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए.

'वैसे व्यक्ति को अगर मुख्यमंत्री बनाइएगा, तो क्या हाल होगा?'

उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है. बिहार में अब अपराधियों का बोलबाला है. न बच्चियां सुरक्षित हैं, न व्यापारी सुरक्षित हैं, न नौजवान सुरक्षित हैं और न ही बुजुर्ग सुरक्षित हैं. बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है. हम कई बार बोल चुके हैं, जिस व्यक्ति पर सात-सात हत्या के मुकदमे चल रहे हों, वैसे व्यक्ति को अगर मुख्यमंत्री बनाइएगा, तो क्या हाल होगा? जिसका न कोई विजन है और न कोई रोडमैप, उससे बिहार नहीं संभल रहा है और बिहार की स्थिति बहुत बुरी है.

'ट्रांसफर-पोस्टिंग का चल रहा धंधा'

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तो पहले भी कहा था कि आने वाले छह महीने में देखिएगा अपराध और बढ़ेगा. बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई इतनी बढ़ गई है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सब चौपट हो गया है. बिहार सरकार का खजाना खाली है और भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है. अभी बिहार सरकार में केवल एक ही धंधा और काम चल रहा है- ट्रांसफर-पोस्टिंग का, जो पैसा दे रहा है, उसकी ट्रांसफर-पोस्टिंग अच्छी जगह पर हो रही है.

'सम्राट चौधरी को कोई ज्ञान नहीं है, वह एक अज्ञानी व्यक्ति हैं'

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को कोई ज्ञान नहीं है. वह एक अज्ञानी व्यक्ति हैं. चारों ओर भुखमरी और हाहाकार मचा हुआ है. केवल राशन, गेहूं और चावल मिलने से काम नहीं चल रहा है, वह भी लोगों को सही से नहीं मिल रहा है. क्या सिर्फ इतने से खाना बन जाता है? खाना बनाने के लिए साग, सब्जी, मसाला, तेल और प्याज जैसी सभी चीजें लगती हैं, जिनकी कीमतें क्या हैं, जाकर एक बार मार्केट में पता कर लें. मुख्यमंत्री बन गए हैं, लेकिन न तो मुख्यमंत्री पद की गरिमा का पता है और न ही उनके पास कोई ज्ञान है.

रिपोर्ट: रुपेंद्र श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें: राघोपुर में तेजस्वी यादव का कड़ा विरोध: नाव हादसे के 24 घंटे बाद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष को ग्रामीणों ने घेरा, मांगा इस्तीफा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES