SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हरसंभव न्याय दिलाएंगे...': तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों को दिया भरोसा, राजद नेता पहुंचे बेतिया

बेतिया के औरैया गांव के दिलशाद अहमद का पुलिस कस्टडी में मौत का मामला अब सियासी रंग ले चुका है. आम लोगों में भी इस घटना को लेकर पुलिस के खिलाफ आक्रोश है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिजनों से फोन पर बातचीत की और न्याय का भरोसा दिलाया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 13, 2026, 11:47 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 11:54 PM IST
Image Credit: तेजस्वी यादव ने दिलशाद अहमद के परिजनों से की वीडियो कॉल बातचीत (Z News)
Join

बेतिया में पुलिस कस्टडी में दिलशाद अहमद की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. यह मामला अब सियासी रंग ले चुका है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिलशाद अहमद के परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की है और परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही है. वहीं, पटना से राजद की पांच सदस्यीय टीम दिलशाद अहमद के यहां पहुंची और परिजनों से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली.

राजद एमएलसी सौरभ कुमार, पूर्व मंत्री शमीम अहमद, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक मनोज यादव, पूर्व सांसद अशरफ फातमी समेत राजद के कई नेताओं ने परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी. दिलशाद अहमद को इंसाफ मिलेगा, इसको लेकर राजद ने बिहार सरकार पर हमला बोला है.

पांच सदस्यीय टीम ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पुलिस भक्षक बन गई है. दिलशाद अहमद की पुलिस ने बर्बरता से हत्या कर दी है. बिहार में पुलिस से लोग डर रहे हैं, कानून-व्यवस्था की कोई चीज नहीं रह गई है. हम लोग बिहार सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाए. सभी दोषी पुलिसकर्मियों का स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाई जाए. पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए. एक सरकारी नौकरी दी जाए और त्वरित इस मामले में एसआईटी टीम का गठन किया जाए. राजद नेताओं ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

राजद नेताओं ने बताया कि कल जैसे ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घटना की जानकारी मिली, तब उन्होंने बेतिया एसपी कुमार गौतम से बात की. तेजस्वी यादव के बात करने के बाद एसपी ने सहोदरा थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया. पुलिस पूरे मामले को दबाना चाहती थी, लेकिन तेजस्वी यादव ने कहा कि दिलशाद अहमद की पुलिस कस्टडी में हुई मौत का जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक वे लड़ाई लड़ते रहेंगे. आज तेजस्वी यादव ने पटना से पांच सदस्यीय टीम बेतिया भेजी. राजद की पांच सदस्यीय टीम औरैया गांव पहुंची, दिलशाद अहमद के परिवार से मिली, फिर तेजस्वी यादव ने परिवार के लोगों से बात कर इंसाफ दिलाने की बात कही.

रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES