App

BSEB ने जारी किया STET परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड: फॉर्म में हुई गलतियों को ऐसे सुधारें

Bihar STET 2026: BSEB ने STET परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आप ऑफिशियल वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर डमी एडमिट कार्ड को चेक कर सकते हैं.

BSEB ने जारी किया STET परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड: फॉर्म में हुई गलतियों को ऐसे सुधारें
Image Credit: बिहार STET 2026 (AI Generated Image)

अगर आप भी बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का डमी एटमिड कार्ट आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर अपलोड कर दिया है. अगर आपने 22 सितंबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया था, तो आप अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चेक सकते हैं.

30 सितंबर तक करा लें चेक
बता दें कि डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि समय रहते आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सही किया जा सके. STET डमी एडमिट कार्ड में आप अपनी जानकारी सही से चेक कर लें.  खासतौर पर अपना नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर या चुने गए विषय (Subject) से जुड़ी जानकारी. अगर कोई गलती है तो निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक इसमें ऑनलाइन सुधार करवा लें.

कैसे करें डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड?
इसके लिए आपके सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर दिए गए Bihar STET Dummy Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें. आपका डमी एडमिट कार्ड आपको दिख जाएगा. अगर इसमें कोई गलती है तो Edit/Correction ऑप्शन पर क्लिक कर दें और सबमिट कर दें. आप इसे आगे के लिए डाउनलोड कर के भी रख सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट पर करें वीजिट
इतना ही नहीं बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि लास्ट-लास्ट में तकनीकी समस्या से बचने के लिए अभी ही अपने डमी प्रवेश पत्र की जांच कर लें. बता दें कि यदि सुधार प्रक्रिया के दौरान कोई अतिरिक्त शुल्क लागू होता है, तो उसका भुगतान भी तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन करना होगा. परीक्षा और फाइनल एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More