)
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. इस शादी में लाखों लोगों के लिए खाने-पीने के इंतजाम किए गए थे और करीब 50 लाख गुलाब जामुन बनवाए गए थे. शिवांगी से विवाह करने के लिए ऋषिकेश डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शादी में आम लोगों से लेकर VIP गेस्ट तक के लिए इंतजाम किए गए थे. इन सभी के बीच नदवां गांव में सजे पंडाल कुछ ऐसा हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर-उधर भागने लगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ?
बता दें कि 25 नवंबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी थी. इस दौरान नदवां गांव में शाम के करीब पंडाल में अचानक एक सांप निकल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे.
इस बीच एक लड़का सांप को भगाने के लिए आगे आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का किस तरह से सांप को उठाने की कोशिश कर रहा है. आखिरकार वो सांप को पकड़ने में सफल होता है और उसे गोल-गोल घुमाकर फेंक देता है. इस दौरान ये नजारा देख वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं.
A snake appeared at the wedding tent during Anant Singh’s daughter’s wedding, and look a guy picked it up with his bare hands and threw it off😭😭 https://t.co/TP871cRsak
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 25, 2026
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हुआ. साथ ही, एक्स यूजर्स ने वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दिया है. किसी ने नाराजगी जताई है, तो किसी ने मस्ती की है.
एक एक्स यूजर ने कमेंट कर लिखा- उसने पहले भी सांपों को संभाला है, लेकिन ऐसा करना बहुत खतरनाक है. यह न तो सांप के लिए सुरक्षित है और न ही लोगों के लिए. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'बिहार में आपका स्वागत है'. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'सांप को बिना दावत के भगा दिया रे, कुछ खिला पीला के भेज देते.'