SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिवान के लहेजी मठ पर ताबड़तोड़ फायरिंग, SP ने बनाई SIT, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश तेज

सिवान में लहेजी मठ पर दो राउंड फायरिंग की घटना के बाद पुलिस एक्शन में है. एसपी भारत सोनी ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है. सदर SDPO प्रांजल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 29, 2026, 06:10 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 06:22 AM IST
Image Credit: सिवान के लहेजी मठ पर ताबड़तोड़ फायरिंग (zee media)
Join

Siwan News: सिवान में लहेजी मठ पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवान एसपी भारत सोनी ने SIT का गठन किया है. इस टीम का नेतृत्व सदर SDPO प्रांजल कुमार कर रहे हैं. बदमाशों ने बीती रात एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के लहेजी गांव स्थित मठ पर दो राउंड फायरिंग की थी. गोलीबारी में मठ की दीवार और कांच क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

घटनास्थल से गोली बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी. सदर SDPO प्रांजल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की छानबीन की. वहीं, FSL की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए. मौके से गोली बरामद की गई है और पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फिलहाल, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फायरिंग में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है.

ये भी पढ़ें: Nalanda Ragging Case: रात में लड़कियों को छत पर बुलाया... मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, पूरा 2025 MBBS बैच सस्पेंड!
 

CCTV फुटेज में कैद हुई फायरिंग की पूरी वारदात

लहेजी मठ में लगे CCTV कैमरे में फायरिंग की पूरी वारदात कैद हो गई है. पुलिस इस फुटेज को जांच का अहम आधार मान रही है. CCTV में कैद तस्वीरों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा पुलिस तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ले रही है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने मठ को निशाना क्यों बनाया और इस घटना के पीछे क्या वजह थी. पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है.

SP भारत सोनी ने किया SIT का गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भारत सोनी ने SIT का गठन किया है. सदर SDPO प्रांजल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है. पुलिस CCTV फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. वहीं, FSL की जांच से भी मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है.

रिपोर्ट: अमित सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES