SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक साथ 6 मौतों से दहला बिहार, नदी में समाई स्कॉर्पियो, तिलक की खुशियां मातम में बदली

अररिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. घटना ताराबाड़ी थानाक्षेत्र के बीड़ी पुल पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरी, जिससे गाड़ी में सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने किसी तरह अपनी जान बचाई.

Edited By Shailendra
Published: Nov 19, 2026, 09:21 IST | Updated: Nov 19, 2026, 09:33 IST
Image Credit: पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत (Z News)
Join

बिहार के अररिया जिले में एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. तिलक समारोह से लौट रहे लड़की पक्ष के लोगों से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे मरिया नदी में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा गांव के निवासी

जानकारी के मुताबिक, हादसा ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल पर हुआ. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा गांव के निवासी थे. वे अररिया जिले के सिकटी प्रखंड स्थित भपटिया गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे.

तीखे मोड़ पर चालक स्कॉर्पियो पर से नियंत्रण खो बैठा

इसी दौरान बीड़ी पुल के तीखे मोड़ पर चालक स्कॉर्पियो पर से नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित वाहन सीधे पुल की रेलिंग पार करते हुए नीचे मरिया नदी में जा गिरा. हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी.

नदी में गिरी स्कॉर्पियो से सभी शवों को बाहर निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से नदी में गिरी स्कॉर्पियो से सभी शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें अररिया सदर अस्पताल भेजा गया. मृतकों में वाहन चालक भी शामिल है. वहीं, एक युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सभी छह लोगों की उम्र करीब 15 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही

हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह लोगों की उम्र करीब 15 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है. सदर अस्पताल के चिकित्सकों और मुख्यालय डीएसपी ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. एक साथ परिवार के कई सदस्यों की मौत से थुमहा गांव में मातम पसरा हुआ है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुल के तीखे मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस दुर्घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

इनपुट: आईएएनएस के साथ नितेश कुमार अररिया

यह भी पढ़ें: ट्रक, ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर, कटिहार में सड़क हादसे ने छीनी 3 जिंदगियां, घर के चिराग बुझने से पसरा मातम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES