SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोंगटे खड़े करने वाला नजाराः सारण में सांप खाते हुए युवक का वीडियो वायरल, अब हो सकती है जेल

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सांप को कच्चा खाते हुए नजर आ रहा है. वायरल वीडियो मांझी प्रखंड के मझनपुरा गांव का बताया जा रहा है. हालांकि, ज़ी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 03, 2026, 07:37 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 08:40 AM IST
Image Credit: सारण में सांप खाते हुए युवक का वीडियो वायरल (Zee Media)
Join

बिहार के सारण से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सांप को कच्चा खाते हुए नजर आ रहा है. वायरल वीडियो मांझी प्रखंड के मझनपुरा गांव का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो की पहचान मझनपुरा निवासी चरण सिंह के रूप में हुई है. वीडियो में वह जहरीले सांप को पकड़ते, उसके दांत तोड़ते और फिर उसे कच्चा चबाकर खाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, ज़ी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा यह नजारा जितना खतरनाक है, उतने ही गंभीर सवाल भी खड़े करता है. आखिर कोई व्यक्ति अपनी जान को इस तरह जोखिम में डालकर ऐसा कदम कैसे उठा सकता है? क्या यह किसी सनक का नतीजा है, खतरों से खेलने का जुनून या फिर इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? इसके अलावा अब वीडियो में दिख रहे व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है और उसे जेल भी जाना पड़ सकता है.

क्या कहता है देश का कानून?

भारत में सांप को मारना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत एक गंभीर कानूनी अपराध है. इस कानून को जंगली जानवरों, पक्षियों, जीव-जंतुओं के साथ-साथ पेड़-पौधों की रक्षा करने के लिए बनाया गया था. इसके तहत अवैध शिकार, वध और अवैध व्यापार अपराध है. 

युवक को कितनी हो सकती है सजा?

इस कानून में विभिन्न स्तर के संरक्षण और दंड के प्रावधान हैं. देश में सांप भी इसी कानून के तहत संरक्षित हैं. इस कानून के तहत सांपों को मारने पर 3 से 7 साल तक की जेल और कम से कम 25,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है. यह एक गैर-जमानती अपराध है, यानी इस तरह के अपराध में आसानी से जमानत नहीं मिलती है.

सांपों के साथ पकड़े गए थे 6 लोग

इससे पहले आरपीएफ ने जनसेवा एक्सप्रेस में यात्रियों को सांप दिखाकर पैसे वसूलने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ को सूचना मिली थी कि सांपों के साथ कुछ लोग छपरा से 14618 डाउन जनसेवा एक्सप्रेस में सवार हुए हैं और यात्रियों को सांप दिखाकर उनसे पैसे वसूल रहे हैं. 

आरपीएफ ने विषैले सांपों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. आरपीएफ ने सभी सांपों को छपरा वन विभाग के अधिकारियों सौंप दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES