SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सम्राट कैबिनेट मीटिंग: बिहार के पहले महिला विश्वविद्यालय को मंजूरी, वारिसलीगंज को चीनी मिल की सौगात

नवादा, नालंदा, शेखपुरा और जमुई के किसानों की बल्ले-बल्ले होने वाली है. सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में वारिसलीगंज में नए चीनी मिल की स्थापना को मंजूरी मिली है. इससे नवादा समेत 4 जिलों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा.

Edited By Shailendra
Published: Sep 23, 2026, 05:55 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 08:50 PM IST
Image Credit: बिहार कैबिनेट बैठक में वारिसलीगंज चीनी मिल को 500 करोड़ के निवेश की मंजूरी (File-Photo)
Join

बिहार की राजधानी पटना में 23 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को सम्राट कैबिनेट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया कि वारिसलीगंज में नए चीनी मिल की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए 500 करोड़ से अधिक का निवेश होगा. इस चीनी मिल की स्थापना से नवादा समेत 4 जिलों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा. नवादा, नालंदा, शेखपुरा और जमुई के किसानों को फायदा होगा. 

बिहार सरकार ने राज्य में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना को हरी झंडी दे दी गई है. इस योजना के तहत पशुपालकों को बैंक ऋण के ब्याज पर 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी. इसका मतलब हुआ कि अब लाभार्थियों को ब्याज की चिंता से राहत मिलेगी. उन्हें केवल ली गई मूलधन राशि का ही भुगतान करना होगा. सरकार ने इस पूरी योजना के संचालन के लिए 1,600 करोड़ से अधिक का बजट को मंजूरी दी है.

कोसी क्षेत्र में डेयरी विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सम्राट सरकार ने कोसी क्षेत्र में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 8 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है. इसके तहत क्षेत्र में 500 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन होगा. आधुनिक डेयरी सुविधाओं का तेजी से विकास होगा. इस बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों के लिए सरकार ने 126.07 करोड़ रुपए की राशि की मंजूरी दी गई है.

दरअसल, सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी है. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय में अब उनके नाम से रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना होगी. बिहार मंत्रिपरिषद ने विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में पदाधिकारी और कर्मियों के वेतन के लिए 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रावधान किया गया है. साथ ही बिहार की राजधानी पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है.   
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES