SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

समस्तीपुर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप: सीएसपी संचालक पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी फरार

Samastipur News: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने चकहाजी गांव निवासी सीएसपी संचालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 13, 2026, 08:05 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 08:17 AM IST
Image Credit: समस्तीपुर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में सीएसपी संचालक पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज (zee media)
Join

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चकहाजी गांव निवासी सीएसपी संचालक राकेश कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.

दादी को घर भेजकर वारदात को अंजाम देने का आरोप
पीड़िता की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह अपनी दादी के साथ आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराने के लिए सीएसपी केंद्र गई थी. आरोप है कि केंद्र संचालक ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उसे रोक लिया और दादी को घर भेज दिया. इसके बाद कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट का इंटरनेशनल कनेक्शन: इराक से मास्टरमाइंड के इशारे पर हो रही थी ठगी, यूपी से शातिर गिरफ्तार

गांव में पंचायत के बाद भी नहीं निकला हल
बताया जा रहा है कि मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन वहां कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका. पीड़िता ने आरोप लगाया कि सीएसपी संचालक ने मामले को दबाने के उद्देश्य से एक लाख रुपये देने का प्रलोभन भी दिया. इसके बाद पिता और दादी के साथ किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की.

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देर से मिली है. इस कारण घटना के बाद से प्राथमिकी दर्ज होने तक की परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम की भी गहनता से जांच की जाएगी. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है, वहीं उसकी काउंसलिंग चल रही है.

रिपोर्ट: मंटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES