App

समस्तीपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 12 लाख की संपत्ति स्वाहा, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Samastipur News: समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई. आग की चपेट में दुकान समेत दो घर आ गए. हादसे में पांच लोग झुलस गए, जबकि करीब 11 से 12 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है.

समस्तीपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: 12 लाख की संपत्ति स्वाहा, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Image Credit: समस्तीपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट (zee media)

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान समेत आसपास के दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने में पांच लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना में करीब 11 से 12 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है.

दुकान समेत दो घर आग के चपेट में
पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदीपुर महावीर चौक, वार्ड नंबर 12 की है. गुरुवार को प्रभु राय के घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद आग ने दुकान समेत आसपास के दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया.

आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलसे
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस दौरान पांच लोग झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. सूचना मिलने पर शाहपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली.

12 लाख की संपत्ति जलकर राख
अगलगी में दुकान और दोनों घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया. प्रारंभिक तौर पर करीब 11 से 12 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, वास्तविक क्षति का आकलन प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है. वहीं, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

रिपोर्ट: मंटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More