भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव: गैरेज संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान मौत

पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव: गैरेज संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान मौत

पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला. बदमाशों ने गैरेज संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. वहीं, पुलिस, पुरे मामले की जांच में जुट गई है.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Sep 27, 2026, 09:54 AM IST|Updated: Sep 27, 2026, 10:21 AM IST
joinshare
पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव: गैरेज संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान मौत
Image Credit: पटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव (जी मीडिया)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    2

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    3

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    4

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    5

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं. ताजा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतीपुर का है, जहां बीते शनिवार (26 सितंबर, 2026) की रात बाइक सवार अपराधियों ने गैरेज संचालक अंजनी नंदन कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना के दौरान अंजनी नंदन गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी और घायल अंजनी नंदन को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    अंजनी नंदन कुमार की मौत
    वहीं, इलाज के दौरान आज (27 सितंबर, 2026) सुबह अंजनी नंदन कुमार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें कुल चार गोलियां मारी थीं. इनमें दो गोलियां सिर में लगी थीं, जबकि दो गोलियां शरीर के अन्य हिस्सों में लगीं. मिली जानकारी के अनुसार, अंजनी नंदन गैरेज बंद कर बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए.

    संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी
    घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस, सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार और ईस्ट एसपी शैलजा कुमारी मौके पर पहुंचीं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बता दें कि मौत की पुष्टि सदर एसडीपीओ रंजन कुमार ने की है.

    घटना से लोगों में भारी आक्रोश
    इस घटना के बाद से ही स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों में भारी आक्रोश फैला हुआ है. लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

    रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Patna News