भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /राघोपुर नाव हादसा: वैशाली DM ने अंचलाधिकारी दीपक कुमार को हटाया, सीओ प्रभात कुमार को मिला प्रभार

राघोपुर नाव हादसा: वैशाली DM ने अंचलाधिकारी दीपक कुमार को हटाया, सीओ प्रभात कुमार को मिला प्रभार

Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. वैशाली डीएम ने अंचलाधिकारी दीपक कुमार को उनके पद से हटा दिया है. बता दें कि इस नाव हादसे में 13 शव बरामद किए थे.

Edited ByRanjana Kumari
Published: Oct 16, 2026, 08:04 AM IST|Updated: Oct 16, 2026, 08:29 AM IST
joinshare
राघोपुर नाव हादसा: वैशाली DM ने अंचलाधिकारी दीपक कुमार को हटाया, सीओ प्रभात कुमार को मिला प्रभार
Image Credit: राघोपुर नाव हादसा: वैशाली DM ने अंचलाधिकारी दीपक कुमार को हटाया (फाइल फोटो)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    वैशाली जिले के राघोपुर में नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. हादसे के बाद उठ रहे सवालों के बीच डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के अंचलाधिकारी दीपक कुमार को पद से हटा दिया है. उनकी जगह पातेपुर के अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है. दर्दनाक नाव हादसे के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है.

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़े हो रहे सवाल
    वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के सीओ दीपक कुमार को पद से हटा दिया है. वहीं, पातेपुर के सीओ प्रभात कुमार को राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. हादसे के बाद प्रशासन का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है. नाव हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. ऐसे में अंचलाधिकारी को हटाने की कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर उठाए गए बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

    लापरवाही सामने आती है, तो जवाबदेही तय
    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हादसे में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जवाबदेही तय की जाएगी. हालांकि, सीओ को हटाने के आदेश में क्या वजह दर्ज की गई है और क्या यह कार्रवाई सीधे हादसे से जुड़ी जिम्मेदारी तय करने के लिए की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जरूरी है. फिलहाल, राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे जिले में हलचल बढ़ा दी है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि हादसे की जांच में क्या सामने आता है और जवाबदेही तय करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं.

    यह भी पढ़ें: वैशाली में सूर्यास्त के बाद नहीं चलेंगे नाव: स्थापित होगा SDRF कैंप, डीएम वर्षा सिंह का सख्त एक्शन

    इस पूरे मामले को लेकर इससे पहले वैशाली डीएम ने कहा था कि राघोपुर प्रखंड में हुए नाव हादसे में कुल 13 शव बरामद किए गए थे, जिसमें 9 बच्चियां थीं और 4 लड़के थे और 6 लोगों को बचाया गया है. वे सभी सुरक्षित हैं. सरकार द्वारा तय मुआवजा दिया जा चुका है. SOP के अनुसार, सूरज डूबने के बाद नाव का परिचालन नहीं किया जाना चाहिए, चाहे वो सरकारी नाव हो या निजी नाव हो लेकिन इस मामले में हमने देखा कि नाव का परिचालन हुआ था.

    उन्होंने आगे कहा था कि यह एक निजी नाव थी. नाव पर बहुत सारे बच्चे सवार थे, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह बड़ा हादसा हो गया. इस मामले में नाव का परिचालन हुआ है और इतनी बड़ी क्षति हुई है, तो लापरवाही के लिए अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. हमें मालिक के बारे में जानकारी मिल गई है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.'

    रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Vaishali News