App

'फरसा नहीं कलम और ज्ञान की ताकत पहचानिए', प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को लेकर दिया ऐसा बयान, जो हो रहा वायरल

दरभंगा के महिनाम गांव में 5 नवंबर को आयोजित मैथिल बुद्धिजीवी विचार संगोष्ठी को प्रशांत किशोर ने संबोधित. इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज की शिक्षा, ज्ञान और राजनीतिक सोच पर बड़ा बयान दिया.

'फरसा नहीं कलम और ज्ञान की ताकत पहचानिए', प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को लेकर दिया ऐसा बयान, जो हो रहा वायरल
Image Credit: प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को दिखाई आईना! (File-Photo)

दरभंगा जिला में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का ब्राह्मण समाज को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज से कहते हैं कि फरसा नहीं कलम और ज्ञान की ताकत पहचानिए. वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि वह लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने और पूर्वजों की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील कर रहे हैं.

5 नवंबर को प्रशांत किशोर ने दरभंगा में दिया बयान

दरअसल, 5 नवंबर गुरुवार को दरभंगा जिला के महिनाम गांव में आयोजित मैथिल बुद्धिजीवी विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज की शिक्षा, ज्ञान और राजनीतिक सोच पर कई सवाल खड़े किए.

सोशल मीडिया पर मुसलमानों के खिलाफ बयान देने में क्यों लगा है?

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की असली ताकत सरस्वती और कलम में है, न कि आंदोलन और फरसा उठाने में. उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित करने और पूर्वजों की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की. साथ ही कहा कि जो समाज कभी चींटी तक नहीं मारता था, वह परशुराम का वंशज होने की बात कहकर फरसा भांजने और सोशल मीडिया पर मुसलमानों के खिलाफ बयान देने में क्यों लगा है?

सामाजिक और आर्थिक स्थिति में कितना बदलाव आया?

प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज की राजनीतिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बेनीपुर से लगातार ब्राह्मण विधायक चुने जाते रहे हैं और दरभंगा के सांसद भी ब्राह्मण हैं, लेकिन इससे समाज की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में कितना बदलाव आया?

'शिक्षा, ज्ञान और आर्थिक मजबूती बहुत जरूरी'

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को वीडियो में ये कहते सुना जा सकता है कि केवल ब्राह्मण उम्मीदवार को जिताने से समाज की स्थिति नहीं बदलने वाली है. इसके लिए शिक्षा, ज्ञान और आर्थिक मजबूती बहुत जरूरी है.

'ब्राह्मण समाज के पास न धनबल है, न जनबल और न बाहुबल'

उन्होंने आगे कहा कि ब्राह्मण समाज के पास न धनबल है, न जनबल और न बाहुबल. ऐसे में अपनी स्थिति बदलने के लिए समाज को अपने पूर्वजों के रास्ते पर चलना होगा. प्रशांत किशोर ने दरभंगा और मधुबनी की विद्वता की पुरानी पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि आज यह इलाका मजदूरों का क्षेत्र बनता जा रहा है. प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज के लोगों से किसी की बंधुआ मजदूरी करने के बजाय अपनी पहचान-संस्कार बचाने की अपील किया.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More