SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गणपति होटल में 'गुटूर गू' कर रहे थे 5 महिलाएं और 3 पुरुष, पटना पुलिस की अचानक रेड में धर लिए गए

पटना पुलिस ने 2 नवंबर सोमवार को गणपति होटल में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 5 महिलाएं और 3 पुरुष को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना पर की.

Edited By Shailendra
Published: Nov 02, 2026, 05:13 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 05:54 PM IST
Image Credit: पटना के गणपति होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार की राजधानी पटना में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित गणपति होटल में पुलिस ने छापेमारी कर पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा है. पुलिस के अनुसार, होटल के कमरों में सभी आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए.

पुलिस ने होटल के कमरों से पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गणपति होटल में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की. इस दौरान होटल के कमरों से पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ा गया.

होटल से एक रजिस्टर और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से एक रजिस्टर और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं. इनमें दो कंडोम और इस्तेमाल किए गए कंडोम शामिल हैं. पुलिस सभी पकड़े गए लोगों को थाने लेकर पहुंची, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.

गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई 

सदर एसडीपीओ-1 मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. छापेमारी की भनक लगते ही होटल संचालक फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

नौबतपुर में 8 महिलाओं और संचालक समेत पकड़े गए थे 16 लोग

बता दें कि 7 अक्टूबर को पटना के नौबतपुर के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर स्थित शांति गेस्ट हाउस में पुलिस की कई गाड़ियां अचानक होटल के बाहर आकर रुक गई थीं. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस ताबड़तोड़ छापेमारी में पुलिस ने मौके से 8 युवतियों और 8 पुरुषों को हिरासत में लिया था. पकड़े गए पुरुषों में गेस्ट हाउस का संचालक भी शामिल था. वहीं, पुलिस का कहना है कि हिरासत में ली गई युवतियों में तीन नाबालिग लड़कियां भी हैं.

दरअसल, पुलिस को पिछले काफी समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि होटल की आड़ में यहां देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नौबतपुर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई और बिना किसी को भनक लगे गेस्ट हाउस को चारों तरफ से घेर लिया था. कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने अलग-अलग कमरों की तलाशी ली थी, तो वहां से कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले. इसके बाद पुलिस सभी 16 लोगों को अपनी गाड़ियों में बैठाकर सीधे थाने ले आई थी.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, एक की मौत, दर्जनों घायल

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES