App

पटनावासियों ध्यान दें! PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, आज रात 10 बजे से इन रास्तों पर जाने से बचें

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर पटना में ट्रैफिक बदलाव किया गया है. आज रात 10 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह 6-लेन पुल के ऊपर वाली पश्चिमी लेन पर सभी प्रकार के वाहनों का चलना बंद रहने वाला है.

पटनावासियों ध्यान दें! PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, आज रात 10 बजे से इन रास्तों पर जाने से बचें
Image Credit: पटना ट्रैफिक डायवर्जन (AI IMAGE)

पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे नीतीश सेतु पुल का उद्घाटन करेंगे. वैशाली में कार्यक्रम को लेकर पटना यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. नई व्यवस्था आज की रात यानी 20 नवंबर की रात 10 बजे से प्रभावी होगी और 21 नवंबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहने वाली है. कच्ची दरगाह सिक्स लेन पुल पर भारी और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. इसके अलावा, दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह पुल के ऊपर पश्चिमी लेन में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.

जारी ट्रैफिक एडवाइजरी-

21 नवंबर को वैशाली में PM नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम निर्धारित है. इस दौरान वीवीआईपी मेहमानों और लाखों लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए पटना जिले में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक रूट में निम्नलिखित बदलाव और प्रतिबंध लागू किए गए हैं-

1. भारी और कमर्शियल वाहनों पर रोक (कच्ची दरगाह 6-लेन मार्ग)

समय- 20 नवंबर 2026 को रात 10:00 बजे से 21 नवंबर को कार्यक्रम खत्म होने (सभी गाड़ियों के सुरक्षित निकल जाने) तक.

प्रतिबंध: इस दौरान कच्ची दरगाह 6-लेन मार्ग से बनारसी चौक (वैशाली) की ओर जाने वाले सभी भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी.

2. कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों का रूट (कच्ची दरगाह की तरफ से)

प्रतिबंधित लेन: 20 नवंबर को रात 10:00 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह 6-लेन पुल के ऊपर वाली पश्चिमी लेन पर सभी प्रकार के वाहनों का चलना बंद रहेगा.

तय किया गया रूट: कार्यक्रम में जाने वाली गाड़ियां दीदारगंज गोलंबर से कच्ची दरगाह पुल के नीचे से होते हुए विपरीत दिशा के रैंप से चढ़ेंगी और पुल के ऊपर पूर्वी लेन से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगी. (नोट: इस रास्ते का इस्तेमाल सिर्फ कार्यक्रम शुरू होने से पहले तक ही किया जा सकेगा)

3. वैकल्पिक मार्ग (छोटी और निजी गाड़ियों के लिए)

गांधी सेतु मार्ग: पटना से कार्यक्रम में जाने वाली निजी और छोटी गाड़ियां गांधी सेतु का इस्तेमाल कर सकती हैं.

जे.पी. सेतु मार्ग: पटना से जाने वाली निजी और छोटी गाड़ियां जे.पी. सेतु से होकर भी जा सकती हैं.
आम जनता से अपील

कार्यक्रम के दौरान जाम और असुविधा से बचने के लिए हवाई अड्डा – शहीद पीरअली मार्ग – हार्डिंग रोड – अटल पथ – दीघा गोलंबर – जे.पी. गंगा पथ वाले रास्ते का इस्तेमाल न करें. इसकी जगह अशोक राजपथ या बेली रोड जैसे वैकल्पिक रास्तों से जाएं.

किसी भी तरह की अधिक जानकारी या मदद के लिए पटना ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0612-2219151 या 9470630615 पर संपर्क कर सकते हैं.

रिपोर्ट: सनी कुमार, पटना

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More