App

बैंड -बाजा -बारात और ₹600000 करोड़ का कारोबार...52 लाख शादियों से कैसे झूमेगा बाजार, इकोनॉमी को कितना फायदा?

इस वेडिंग सीजन में 52 लाख से अधिक शादियां होने की उम्मीद है. इस सीजन में वेडिंग इंडस्ट्री को 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है.

बैंड -बाजा -बारात और ₹600000 करोड़ का कारोबार...52 लाख शादियों से कैसे झूमेगा बाजार, इकोनॉमी को कितना फायदा?
Image Credit: wedding

India Wedding Economy: भारत में शादियां खूब तामझाम से साथ होती है . डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू, लंहगे, ज्वैलरी, खाना-पीना, पार्टी, फोटोशूट....लोग अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करते हैं. वेडिंग सीजन का इंतजार सिर्फ कपल को नहीं, बल्कि व्यापारियों, कारोबारियों को भी हो इस सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है.

वेडिंग सीजन की शुरुआत, 6 लाख करोड़ रुपये का कारोबार  

दिवाली के त्यौहारों में अच्छा व्यापार करने के बाद अब देश भर के व्यापारी शादियों के सीजन में बड़े व्यापार की उम्मीद के साथ तैयारी में जुटे हैं, तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी 21 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो रहा है.  व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि  इस बार शादियों के सीजन में देश भर में 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिससे कि देश भर में 6 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है , वहीं दिल्ली एनसीआर में 5 लाख शादियों से 1 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है.  

वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स पर जोर

सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि कि GST की दरों में कटौती और राहत के बाद  उपभोक्ता के ख़रीदी व्यवहार में बड़ा परिवर्तन आया है और वो अब विदेशी सामान के मुक़ाबले भारतीय उत्पादों को ख़रीदने में ज़्यादा तरजीह दे रहे हैं. “वोकल फॉर लोकल वेडिंग्स” अभियान ने चीनी लाइटिंग, कृत्रिम सजावट और गिफ्ट एक्सेसरी जैसे आयातित उत्पादों की मौजूदगी को काफी घटा दिया है. पारंपरिक कारीगरों, ज्वैलर्स और वस्त्र उत्पादकों को भारी ऑर्डर मिल रहे है.  

वेडिंग से जुड़े बिजनेस और खर्च   

शादी सीजन से  डेकोरेटर, कैटरर, फ्लोरिस्ट, कलाकार, ट्रांसपोर्टर और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के लोग सीधे लाभान्वित होंगे. वस्त्र, ज्वैलरी, हैंडीक्राफ्ट, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स जैसे एमएसएमई क्षेत्रों को भी मौसमी बढ़ावा मिलेगा. सीटीआई के महासचिव रमेश आहूजा और  उपाध्यक्ष राहुल अदलखा के अनुसार, शादी के खर्च को सामान और सेवाओं के बीच विभाजित किया जाता है जिसमें मुख्य रूप से वस्त्र, साड़ियाँ, लहंगे, और अन्य परिधान पर 10%, आभूषण 15%, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उपकरण, और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 5%, सूखे मेवे, मिठाइयाँ, और स्नैक्स 5%,  किराना और सब्जियाँ 5%, उपहार आइटम्स 4% तथा अन्य वस्तुओं पर 6% का अमूमन खर्च होता है.  

दूसरी ओर शादियाँ सेवा क्षेत्र में बैंक्वेट हॉल, होटल, और शादी के स्थल 5%, इवेंट मैनेजमेंट 3%, टेंट सजावट 10%,  केटरिंग एवं सेवाएँ 10%, फूल सजावट 4%, परिवहन और कैब सेवाएँ 3%, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी 2%, ऑर्केस्ट्रा, संगीत आदि 3%, लाइट और साउंड 3% तथा अन्य सेवाएँ 7%, के खर्च के अंदाज़ से संपन्न होती हैं.  


4 महीने बाद 21 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू

करीब चार महीने के इंतजार के बाद अब  दिल्ली और देश भर  में फिर शहनाइयां गूंजने वाली हैं। 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी और तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा. इस दिन अबूझ साया होने के कारण बड़ी संख्या में शादियां होंगी. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 24 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले गए थे. इस दौरान विवाह समेत कई मांगलिक कार्य नहीं हुए. अब 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु के जागने के साथ मांगलिक कार्य फिर शुरू होंगे.

13 दिसंबर से रुकेंगी शादियां

आचार्य आशीष शास्त्री के अनुसार, 13 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक मलमास के कारण विवाह के मुहूर्त नहीं होंगे. 15 जनवरी से फिर शादियां शुरू होंगी और 28 जून 2027 तक अच्छे मुहूर्त रहेंगे.इसके बाद शुक्र तारा अस्त होने और 13 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ विवाह का सीजन 4 महीने के लिए समाप्त हो जाएगा.

आने वाले महीनों में शादी के प्रमुख मुहूर्त

  • नवंबर 2026*     21, 24, 25, 26
  • दिसंबर 2026*    1, 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12
  • जनवरी 2027*    15, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27, 30, 31
  • फरवरी 2027*    2, 9, 10, 11, 14, 20, 21, 27, 28
  • मार्च 2027*    1, 2, 3, 4, 8, 9, 10, 18, 19, 20, 21
  • अप्रैल 2027*    17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30
  • मई 2027*    7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 18, 19
  • जून 2027*    5, 9, 10, 11, 20, 21, 23, 26, 27, 28
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More