App

नाम- बदनाम, एड्रेस- तिहाड़, काम- मारने का... गैंगवार, राजा मेवाती मर्डर और दर्जनों FIR, कुख्यात नसीम दुर्रानी की क्राइम कुंडली

दिल्ली के समीर हत्याकांड के आरोपी नसीम दुर्रानी को ढेर कर दिया गया है. आरोपी नसीम दुर्रानी पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं.

नाम- बदनाम, एड्रेस- तिहाड़, काम- मारने का... गैंगवार, राजा मेवाती मर्डर और दर्जनों FIR, कुख्यात नसीम दुर्रानी की क्राइम कुंडली
Image Credit: ZEE CREATIVE

दिल्ली के सोनिया विहार में हुए समीर हत्याकांड के आरोपी नसीम दुर्रानी को एनकाउंटर में मार गिराया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच, यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के ऑपरेशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. बता दें कि आरोपी नसीम दुर्रानी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी लगाया गया था. वहीं पुलिस ने घेरा बंदी कर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ढेर कर दिया. इस आरोपी पर अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज थे. आइए आपको इसके पूरे क्राइम रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं.

दरअसल, 16 नवंबर की शाम को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिस के बाहर समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात का आरोप नसीम दुर्रानी पर लगा था. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने समीर पर करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस घटना के बाद से नसीम दुर्रानी फरार चल रहा था.

सोशल मीडिया से लोगों में खौफ

आपको बता दें कि नसीम दुर्रानी अपने सोशल मीडिया अकाउंट को कुछ नए अंदाज में सजा कर रखता था. उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ ऐसा लिखा था कि जिससे लोगों में काफी खौफ बना रहता था.

नाम- बदनाम
एड्रेस- तिहाड़ जेल
उम्र- जीने की
काम- मारने का.

छोटा शकील का करीबी गुर्गा

जानकारी यह भी मिली है कि, नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का करीबी गुर्गा है. वह डी-कंपनी के लिए काम करता है. बताया जा रहा है कि जब छोटा राजन का प्रत्यर्पण कराकर भारत लाया गया था, तब उसे रास्ते से हटाने की सुपारी भी नसीम दुर्रानी को दी गई थी. नसीम दुर्रानी पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई थानों में हत्या, लूट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

गोकुलपुरी थान में दो केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, हथियारों के बल पर लूट, अवैध हथियार रखने, चोरी और पुलिस अधिकारियों पर हमला करन जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है. वहीं गोकुलपुरी थाने में FIR नंबर 173/2014 उसके नाम पर दर्ज है. बताया जा रहा है कि यह मामला एक ऐसी घटना से जुड़ा है, जिसमें उसने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. साथ ही पुलिस टीम पर पत्थर और ईंटें फेंकने का आरोप है. इस घटना में नसीम दुर्रानी ने पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति को छुड़ाने में मदद की थी.

इसके अलावा, एक हत्या के मामले में गोकुलपुरी थाने में एक और FIR नंबर 289/2010 दर्ज है. उसके खिलाफ खजूरी खास, जाफराबाद, दयालपुर और दिल्ली के अन्य पुलिस थानों में आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं. आइए आपको नसीम दुर्रानी के पूरी क्राइम रिकॉर्ड की लिस्ट के बारे में बताते हैं, कहां-कहां उस पर एफआईआर दर्ज हैं.

नसीम दुर्रानी की पूरी क्राइम कुंडली 

नसीम दुर्रानी पर कहां-कितने मामले हैं दर्ज?
FIR नंबरपुलिस थाना    धाराएं
261/2025स्पेशल सेल25, 27 आर्म्स एक्ट
127/2025दयालपुर109(1), 3(5) BNS, 351(2) BNS
233/2021दयालपुर25/54/59 आर्म्स एक्ट
611/2017जाफराबाद25 आर्म्स एक्ट और 102 CrPC
610/2017गोकुलपुरी392/34 IPC
613/2017    गोकुलपुरी392/397/34 IPC
634/2017खजूरी खास    307/323/34 IPC
352/2017हर्ष विहार394/397/34 IPC
41/2017स्पेशल सेल25 आर्म्स एक्ट और 120B IPC
255/2017खजूरी खास    392/397/34 IPC
119/2017हर्ष विहार    394/34 IPC
631/2016खजूरी खास25/54/59 आर्म्स एक्ट
439/2014करावल नगर307 IPC और 25/54/59 आर्म्स एक्ट
455/2014गोकुलपुरी379/411 IPC
173/2014गोकुलपुरी25 आर्म्स एक्ट, 147/149/186/353/332/308/223/224/225B/34 IPC
786/2014सराय रोहिल्ला    302/397/34 IPC
1616/2013    सिहानी गेट397/395/412/120B/34 IPC
1158/2013सिहानी गेट397/395/412/120B/34 IPC
1727/2012लोनी302 IPC
289/2010गोकुलपुरी302 IPC और 25 आर्म्स एक्ट
232/2010गोकुलपुरी392/34 IPC
307/2010भजनपुरा458/380/34 IPC
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More