SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना NEET छात्रा मौत केस: CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर कल पॉक्सो कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, परिवार रखेगा अपना पक्ष

पटना NEET छात्रा मौत मामला में CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में परिवार पक्ष रखेगा. कल इस मामले में कोर्ट में अहम सुनवाई होगी.

Edited By Shailendra
Published: Oct 12, 2026, 11:48 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 11:55 PM IST
Image Credit: पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में परिवार रखेगा पक्ष (Photo-AI)
Join

बिहार के जहानाबाद की रहने वाली 17 वर्षीय NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पटना की विशेष पॉक्सो अदालत में 13 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को अहम सुनवाई होनी है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत छात्रा के पिता का पक्ष और उनकी आपत्तियों को सुनेगी.

अदालत ने मृतका के पिता को जारी किया था नोटिस

सीबीआई ने इस मामले में 6 अक्टूबर, 2026 को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी. जांच एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं. इसके बाद अदालत ने मृतका के पिता को नोटिस जारी किया था.

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी छात्रा

छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी, और जनवरी 2026 में हॉस्टल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद इस मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी.

सबकी नजरें पीड़ित परिवार की आपत्तियों पर टिकी

क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद अब सबकी नजरें पीड़ित परिवार की आपत्तियों पर टिकी हैं. परिवार ने जांच के निष्कर्षों पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इस रिपोर्ट का विरोध करने की बात कही है.

अब अदालत क्या रुख अपनाती है, ये सबसे अहम सवाल?

13 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार की सुनवाई में सबसे अहम सवाल यही होगा कि परिवार की आपत्तियों और उपलब्ध साक्ष्यों पर अदालत क्या रुख अपनाती है. 

आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से अदालत के आदेश पर ही निर्भर करेगी

गौरतलब है कि क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने मात्र का यह अर्थ नहीं होता कि अदालत ने उसे स्वीकार कर लिया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से अदालत के आदेश पर ही निर्भर करेगी.

पूरा मामला जानिए

जहानाबाद जिले की रहने वाली NEET छात्रा 5 जनवरी, 2026 को हॉस्टल पहुंची थी. इसके बाद 6 जनवरी को छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थीं. 9 जनवरी को 17 वर्षीय छात्रा के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था. मामला बढ़ता देख बिहार सरकार ने 13 फरवरी, 2026 को मामले की जांच सीबीआई को सौंपी. अब क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद अब सबकी नजरें पीड़ित परिवार की आपत्तियों पर टिकी हैं.

रिपोर्ट: रजनीश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES