SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

JEE छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी: पटना के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला सत्यम का शव, ब्लैकमेलिंग की आशंका

Patna News: राजधानी पटना के आनंदपुरी स्थित डायमंड बॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्र सत्यम झा का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है. इंस्टाग्राम या डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग की आशंका की भी जांच की जा रही है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 18, 2026, 07:56 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 08:07 AM IST
Image Credit: पटना के हॉस्टल में JEE छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी (zee media)
Join

Patna News: राजधानी पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डायमंड बॉयज हॉस्टल में शनिवार को 19 वर्षीय छात्र सत्यम झा का शव फंदे से लटका मिला. मृतक छात्र हॉस्टल में रहकर जेईई (JEE) की तैयारी कर रहा था. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने सबसे पहले छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. शुरुआती छात्र की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है.

पिता के फोन करने पर नहीं मिला जवाब

मृतक छात्र के पिता के अनुसार, हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्र अपने घर चले गए थे, जबकि सत्यम वहीं रुका हुआ था. उसके पिता ने भी उसकों घर आने के लिए बोला था, लेकिन सत्यम का कहना था कि दो दिनों के बाद उसकी क्लास शुरू होने वाली है. इसी वजह से वह हॉस्टल में ही रुक गया था. शनिवार की सुबह पिता ने बेटे को फोन किया, लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नही मिला. इसके बाद पिता खुद हॉस्टल पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने बेटे को फंदे से लटका हुआ देखा. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें: नदी में डूब रहे थे 3 बच्चे, बचाने कूदा युवक और सभी की हो गई मौत, हादसे से हिल गया भोजपुर

ब्लैकमेलिंग के एंगल से भी जांच

पुलिस और एफएसएल की शूरुआती में इंस्टाग्राम या किसी डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग किए जाने की एंगल से भी जांच कर रही है. पुलिस छात्र के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि उसकी मौत के पहले किससे बात हुई इसकी जानकारी मिल सके.

FSL टीम जांच कर रही है

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल के सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. फिलहाल छात्र की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस जांच पूरी होने और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही मौत की वजह सामने आने की बात कह रही है.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES