SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना एयरपोर्ट पर 24 दिवसीय 'यात्री सेवा अभियान' शुरू: स्वागत से लेकर हेल्थ चेकअप तक होंगे खास आयोजन

Patna News: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में यात्रियों की सहायता, स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा, मनोरंजन के साथ बिहार की कला-संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित होंगी.

Edited By Rupak Kumar
Published: Sep 17, 2026, 10:28 AM IST | Updated: Sep 17, 2026, 10:44 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

Patna News: राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज विश्वकर्मा पूजा के दिन यानी 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है. इस अभियान के दौरान हर दिन अलग-अलग थीम पर यात्री सेवा अभियान आयोजित की जाएंगी. यात्रियों की सहायता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, संवाद और सहभागिता के साथ बिहार की कला-संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को भी अभियान में प्रमुखता दी जाएगी.

यात्रियों के लिए खास इंतजाम
इस अभियान के तहत एयरपोर्ट के अराइवल और डिपार्चर एरिया में प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे, बाहर से आने वाले यात्रियों का तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा. पहली बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों के लिए विशेष सहायता डेस्क की व्यवस्था होगी. यात्रियों से सीधे संवाद के लिए एक प्रश्न-एक परिवर्तन पहल के तहत फीडबैक वॉल भी लगाई जाएगी जहां यात्री अपने अनुभव और सुझाव साझा कर सकेंगे.

क्विज, गेम्स और हेल्थ चेकअप से यात्रियों का होगा मनोरंजन
यात्रियों के मनोरंजन और सहभागिता के लिए एविएशन क्विज, 60 सेकेंड चैलेंज, बच्चों के लिए किड्स एंगेजमेंट जोन, पेंटिंग, ड्राइंग, कलरिंग और गेम्स आयोजित किए जाएंगे. सिक्योरिटी होल्ड एरिया में कैरम, शतरंज और ब्रेन गेम्स की सुविधा भी होगी वहीं स्वास्थ्य शिविर में यात्रियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और BMI की जांच की जाएगी.

10 अक्टूबर को होगा अभियान का समापन
इस अभियान के दौरान पटना एयरपोर्ट पर बिहार की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा वितरण और पौधरोपण किया जाएगा. आज दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ अभियान की शुरुआत होगी. 18 सितंबर को स्वच्छ लैंडसाइड, 21 सितंबर को दिव्यांगजनों और कम गतिशीलता वाले यात्रियों के लिए सुगम यात्रा से जुड़ी गतिविधियां होंगी. 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर अतिथि देवो भव थीम पर कार्यक्रम होगा. 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस और 3 अक्टूबर को हरित एयरपोर्ट से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. 10 अक्टूबर को सेवा रिपोर्ट प्रस्तुत करने और उत्कृष्ट योगदान देने वालों के सम्मान के साथ अभियान का समापन होगा.

रिपोर्ट: शिवम राज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES