App

बिहारशरीफ में 70 वाला प्याज मिल रहा 35 रुपए किलो: नालंदा में ट्रक के पास लगी लंबी कतार, लोगों के चेहरे खिले

बिहारशरीफ में 60-70 रुपये वाला प्याज 35 रुपये किलो बिक रहा है. सस्ती प्याज खरीदने भारी भीड़ उमड़ पड़ी. महंगाई पर लगाम लगाने की पहल एनसीसीएफ ने 35 रुपये किलो प्याज बेचकर करने की कोशिश की.

बिहारशरीफ में 70 वाला प्याज मिल रहा 35 रुपए किलो: नालंदा में ट्रक के पास लगी लंबी कतार, लोगों के चेहरे खिले
Image Credit: नालंदा में महंगाई के आंसू पोंछने उतरा 35 रुपये वाला प्याज (Photo- वीडियो ग्रैब)

नालंदा में महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बिहारशरीफ से राहत की खबर है. शहर के मोगलकुआं मोहल्ले में 26 सितंबर, 2026 दिन शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ यानी एनसीसीएफ की ओर से महज 35 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री की गई. बाजार में जहां प्याज की कीमत 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है. वहीं, आधे से भी कम कीमत पर प्याज मिलने की खबर फैलते ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

कम कीमत पर प्याज मिलने से घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ थोड़ा कम हुआ
बिहारशरीफ में एनसीसीएफ की ओर से ट्रक के माध्यम से प्याज उपलब्ध कराया गया. सस्ती दर पर प्याज मिलने से लोगों को बढ़ती महंगाई के बीच कुछ राहत मिली. ग्राहकों का कहना है कि बाजार भाव की तुलना में कम कीमत पर प्याज मिलने से घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ थोड़ा कम हुआ है.

महंगाई के दौर में छोटी-सी बचत भी देती है बड़ी राहत
ग्राहकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में छोटी-सी बचत भी बड़ी राहत देती है. लोगों ने यह भी मांग की कि आलू-प्याज समेत रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि बाजार में कीमतें स्थिर रहें और आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके.

नालंदा में महंगाई के आंसू पोंछने उतरा 35 रुपये वाला प्याज
लोगों का कहना है कि जब महंगाई लगातार जेब पर असर डाल रही हो, ऐसे में कम कीमत पर जरूरी सामान उपलब्ध होना आम परिवारों के लिए बड़ी राहत है.

प्याज की कीमत खुदरा बाजार में क्या है? जानिए
बता दें कि प्याज की कीमत खुदरा बाजार में करीब 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. जबकि, बिहार में थोक मंडी भाव करीब 45 से 47 रुपये प्रति किलो चल रहा है.

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More