SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ढोल-बाजे के साथ अनंत सिंह के क्षेत्र में पहुंचे नीरज कुमार: निशांत के मंच से ललन सिंह के करीबी नेताओं ने बनाई दूरी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में निशांत कुमार ने बाढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. बाढ़ का इलाका अनंत सिंह का गृहक्षेत्र है और निशांत कुमार यहां पर पहुंचे. उन्होंने नीरज कुमार के लिए वोट मांगा.

Edited By Shailendra
Published: Oct 15, 2026, 06:31 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 06:38 PM IST
Image Credit: अनंत सिंह के गृहक्षेत्र पहुंचे नीरज कुमार (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 15 अक्टूबर, 2026 दिन मोकामा विधायक अनंत सिंह के गृह क्षेत्र बाढ़ पहुंचे. वे यहां पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पहुंचे थे. उनके साथ पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, लेशी सिंह समेत स्थानीय विधायक डॉ. सियाराम सिंह भी मौजूद थे. इस दौरान निशांत कुमार ने बाढ़ को अपने पिता नीतीश कुमार की कर्मस्थली बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की.

पिता के विकास कार्यों को याद रखें: निशांत कुमार

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी उनके पिता नीतीश कुमार के कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने बाढ़ के स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे अपना वोट देते समय उनके पिता के विकास कार्यों को याद रखें. वहीं, सभा में एनडीए नेताओं ने नीरज कुमार के समर्थन में माहौल बनाने और मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया.

'नीतीश कुमार पर जो भी हमला करेगा, हम अपने विषैले तीर से उसका जवाब देंगे'

जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने सम्राट और निशांत की जोड़ी को राजनीति की सुपरहिट जोड़ी बताया. उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं, अड़ने वाले हैं. नीतीश कुमार पर जो भी हमला करेगा, हम अपने विषैले तीर से उसका जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई हत्याओं के दोषी को माँ भगवती जरूर इंसाफ देंगी. उन्होंने यह भी कहा कि जो भी एनडीए के कार्यकर्ताओं को डराने का काम करेगा, पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव: NDA की बढ़ी धड़कनें, अनंत सिंह और बागियों ने बढ़ाई गठबंधन की टेंशन, RJD का दावा- 8 सीट पर जीत तय

ललन सिंह के करीबी कई स्थानीय नेताओं ने मंच से दूरी बनाए रखी

हालांकि, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी कई स्थानीय नेताओं ने मंच से दूरी बनाए रखी. निशांत अपने पिता नीतीश कुमार के कर्मक्षेत्र बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार जनता को संबोधित कर रहे थे. उनके मंच पर संबोधन के दौरान पंडाल में पीछे आम लोगों के लिए लगाई गई कई कुर्सियां खाली रह गईं.

मोकामा से ढोल-बाजे के साथ बाढ़ के लिए निकले नीरज कुमार

बता दें कि इससे पहले जदयू एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार गुरुवार सुबह मोकामा में अपने समर्थकों से मिलते हुए ढोल-बाजे के साथ बाढ़ के लिए निकले थे. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मोकामा थाना चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसंपर्क की शुरुआत की.

रिपोर्ट: चंदन राय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES