SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार में जल्द खुलेगा NSD का नया कैंपस, भवन निर्माण की लागत का 50% हिस्सा देगी सम्राट सरकार

बिहार में जल्द राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया कैंपस खुलने वाला है. NSD कैंपस से लोक नाट्य और आधुनिक रंगमंच में बेहतर समन्वय का प्रयास किया जाएगा.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 01, 2026, 02:32 PM IST | Updated: Sep 01, 2026, 03:07 PM IST
Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर
Join

बिहार में जल्द राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया कैंपस खुलने वाला है. केंद्र सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. इसके निर्माण में बिहार सरकार पूरा सहयोग करेगी. राज्य सरकार जमीन के साथ भवन निर्माण की लागत का 50 प्रतिशत हिस्सा देगी. सीएम सम्राट चौधरी ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया. सीएम ने कहा कि बिहार के युवा कलाकारों को राज्य में ही नाट्य प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और बिहार की समृद्ध नाट्य परंपरा को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी. NSD कैंपस से लोक नाट्य और आधुनिक रंगमंच में बेहतर समन्वय का प्रयास किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध रही है. यह कालिदास, रामवृक्ष बेनीपुरी और भिखारी ठाकुर जैसी महान विभूतियों की भूमि है. राज्य की लोक नाट्य एवं प्रदर्शन कलाओं की अपनी विशिष्ट और गौरवशाली परंपरा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में NSD कैंपस की स्थापना से राज्य के युवा कलाकारों को पेशेवर नाट्य प्रशिक्षण, स्टेजक्राफ्ट, प्रदर्शन कला और उन्नत शोध के लिए बेहतर संस्थागत अवसर मिलेंगे. प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में NSD कैंपस की स्थापना से राज्य के युवा कलाकारों को पेशेवर नाट्य प्रशिक्षण, स्टेजक्राफ्ट, प्रदर्शन कला और उन्नत शोध के लिए बेहतर संस्थागत अवसर मिलेंगे. प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. सीएम ने कहा कि बिहार में इसकी स्थापना केवल एक संस्थान की स्थापना नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत, युवा प्रतिभाओं और आधुनिक रंगमंच के भविष्य में निवेश है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार NSD कैंपस के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने और भवन निर्माण की स्वीकृत लागत का 50 प्रतिशत राज्यांश वहन करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES