SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bihar Flood: नेपाल से आ रही तबाही! वाल्मिकीनगर गंडक बराज पर 5 लाख क्यूसेक पानी का दबाव, डिप्टी CM बोले- 'घबराएं नहीं'

वाल्मीकिनगर बराज पर रविवार पूर्वाह्न 10 बजे गंडक नदी में 4.16 लाख क्यूसेक जलस्राव दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, शाम तक करीब 5 लाख क्यूसेक जलस्राव पहुंचने की संभावना है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 27, 2026, 03:15 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 03:47 PM IST
Image Credit: उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी (जी मीडिया)
Join

बिहार में गंडक नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसे लेकर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 'पिछले 24 घंटों में नेपाल के गंडक जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बराज पर जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और डिस्चार्ज लगभग 4.25 लाख क्यूसेक तक पहुंच चुका है. नेपाल के देवघाट से मिले संकेतों और अब तक हुई वर्षा के आकलन के अनुसार, बराज में पानी का यह स्तर बढ़कर लगभग 5.25 लाख क्यूसेक तक पहुंचने का अनुमान है. 

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति और आगे का प्रवाह पूरी तरह नियंत्रण में रहने की संभावना है और किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों को लगातार सूचना दी जा रही है. इसलिए पानी बढ़ने की इस स्थिति को लेकर किसी को भी दहशत में आने या घबराने की आवश्यकता नहीं है, सतर्क रहें. दहशत में नहीं जाना है, सतर्क रहना है और घबराना नहीं है.

सामान्य से अधिक बारिश होने से नदी का पानी बढ़ा
बता दें कि गंडक नदी के जलस्तर को लेकर जल संसाधन विभाग ने रविवार (27 सितंबर, 2026) को अपडेट जारी किया. विभाग के अनुसार, वाल्मीकिनगर बराज पर रविवार पूर्वाह्न 10 बजे गंडक नदी में 4.16 लाख क्यूसेक जलस्राव दर्ज किया गया. जलस्राव की प्रवृत्ति बढ़ने की है. नेपाल के गंडक जल अधिग्रहण क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने के कारण नदी में पानी बढ़ा है.

करीब 5 लाख क्यूसेक जलस्राव पहुंचने की संभावना
जल संसाधन विभाग के मुताबिक, नेपाल के देवघाट में दर्ज किए गए उच्चतम जलस्तर के प्रभाव से वाल्मीकिनगर बराज पर रविवार शाम तक करीब 5 लाख क्यूसेक जलस्राव पहुंचने की संभावना है. विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और लगातार निगरानी करने की बात कही है. विभाग ने हालांकि यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गंडक के बढ़ते जलस्राव से व्यापक स्तर पर जलजमाव या बाढ़ की संभावना कम है. इसका प्रमुख कारण गंगा नदी का जलस्तर कम होना बताया गया है. गंगा का जलस्तर कम रहने से गंडक नदी के पानी की निकासी गंगा में सुचारू रूप से हो रही है.

बड़े पैमाने पर जलजमाव की आशंका फिलहाल कम 
विभाग के अनुसार, गंडक नदी के जलस्राव में वृद्धि के बावजूद पानी की निकासी की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. ऐसे में नदी के आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जलजमाव की आशंका फिलहाल कम है. जल संसाधन विभाग ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों और संबंधित तंत्र को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में बारिश और वहां दर्ज जलस्तर के आधार पर वाल्मीकिनगर बराज पर आने वाले पानी की निगरानी की जा रही है। विभाग ने लोगों से स्थिति को लेकर अनावश्यक रूप से चिंतित नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी जारी है. जलस्राव में होने वाले बदलाव के आधार पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, कई इलाकों में लोगो को सतर्क रखा गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES