SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवादा और मनेर दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसों में बच्ची समेत 4 की मौत, 12 घायल

नवादा जिले में नवमी की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए. नरहट थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुभाष प्रसाद की मौत हो गई. वहीं, रोह प्रखंड में दो युवकों की जान चली गई.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 20, 2026, 09:11 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 10:35 AM IST
Image Credit: नवादा में सड़क हादसों में 3 की मौत, 8 घायल (zee media)
Join

बिहार के नवादा जिले में दुर्गापूजा की नवमी की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई भीषण सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए. इस भीषण सड़क हादसे के बाद दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदल  गईं. बताया जा रहाल है कि ये सारे लोग दुर्गापूजा का मेला देखने के लिए घर से निकले थे. त्योहार के दौरान हुए इन दर्दनाक हादसों से इलाके में शोक का माहौल है. वहीं, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नवमी की रात हुई इन दुर्घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

पहली घटना नावदा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के झीकरूआ पेट्रोल पंप के पास हुई. यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यवसायी सुभाष प्रसाद की मौत हो गई. इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. त्योहार के मौके पर हुई इस घटना से मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बूरा हाल है. वहीं दुसरी घटना नवादा जिले के ही रोह प्रखंड के कोसडीहरा गांव के निकट हुई. यहां भी अज्ञात वाहन की चपेट में आनें से दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवकों की पहचान फिलहाल अभी तक नही हो पाई है. लगातार हुई इन दुर्घटनाओं से क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: पटना में जलेगा 90 फीट का रावण, 30 मिनट तक होगी आतिशबाजी
 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ-साथ दुर्घटना में शामिल वाहनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. वहीं, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में कूल 8 लोग घायल हो गए हो गए है. वह 8 लोग कौन है, उनके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.

नवमी की रात हादसों से दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदलीं

साथ ही पुलिस हादसों के कारणों का पता लगाने में जुटी है. नवमी की रात हुए इन हादसों ने दुर्गापूजा के उत्सवी माहौल को गम में बदल दिया. त्योहार के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

मनेर में भीषण सड़क हादसा, बच्ची की मौत, चार घायल

पटना के मनेर क्षेत्र में मेहनवा के पास एनएच-30 पर यात्री से भरी हवा-हवाई और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, एक परिवार दशहरा घूमने के लिए निकला था. इसी दौरान मेहनवा के पास यह हादसा हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा (नवादा), इश्तियाक खान (दानापुर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES