App

जब बिहार गए थे नाना पाटेकर: खेत में चलाया था हल, एक झलक पाने को बेताब थे लोग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया. क्या आप ये जानते हैं कि नाना पाटेकर का लगाव बिहार से भी रहा है! नहीं, तो आइए जानते हैं...

जब बिहार गए थे नाना पाटेकर: खेत में चलाया था हल, एक झलक पाने को बेताब थे लोग
Image Credit: जब बिहार गए थे नाना पाटेकर (फाइल फोटो)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार (8 अक्तूबर, 2026) को निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. 

शुरुआती जांच में बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों ने अस्पताल लाए जाने के बाद लगभग 45 मिनट तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. नाना पाटेकर का रिश्ता सिर्फ केवल फिल्मों और शूटिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि उनका बिहार के साथ भी गहरा जुड़ाव रहा है.

जवानों से की थी मुलाकात
जून 2020 में नाना पाटेकर दो दिन के लिए बिहार पहुंचे थे. वहां उन्होंने मोकामा घाट स्थित सीआरपीएफ (CRPF) ट्रेनिंग सेंटर में जवानों से मुलाकात की. वे शहीदों के सम्मान में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने उनका हौसला बढ़ाने का भी काम किया था. इतना ही नहीं, नाना पाटेकर जवानों के बीच खुद भी आर्मी की वर्दी में ही दिखे थे. उनके उस लुक की काफी चर्चा हुई थी.

जब नाना पाटेकर ने चलाया हल
मोकामा आने के दौरान उन्होंने सिर्फ कार्यक्रम में ही भाग नहीं लिया, बल्कि स्थानीय किसानों के बीच गए और उनसे मुलाकात भी की. साथ ही, इस दौरान उन्होंने हल भी चलाया. उन्हें खेत में काम करते देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी.  लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए थे. उनका यह देशी अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया था. 

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मुलाकात
नाना पाटेकर ने पटना में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से भी मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया था और अपनी संवेदना जताई थी. नाना पाटेकर का ये दौरा बिहार में काफी चर्चा का विषय बना रहा. मिली जानकारी के अनुसार, 2008 में कोसी नदी में आई भयानक बाढ़ के दौरान, नाना पाटेकर ने सुपौल और आसपास के प्रभाविक इलाकों में राहत कार्य भी किए थे.

इनपुट: IANS

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More