SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गांधी जयंती पर दरभंगा को बड़ी सौगात: लहेरियासराय स्टेशन पर रुकेगी नमो भारत ट्रेन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

गांधी जयंती के मौके पर दरभंगा को बड़ी सौगात मिली है. नमो भारत ट्रेन अब लहेरियासराय स्टेशन पर रूकेगी, सांसद ने आज हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया है. इससे यात्रियों में खुशी की लहर है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 02, 2026, 12:31 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 06:44 PM IST
Image Credit: लहेरियासराय स्टेशन पर रुकेगी नमो भारत ट्रेन, सांसद ने दिखाई हरी झंडी (जी मीडिया)
Join

गांधी जयंती के खास मौके पर दरभंगा जिले के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन से नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) के रुकने की शुरुआत हो गई है. स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर (Dr. Gopal Ji Thakur) ने शुक्रवार सुबह हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया. नमो भारत ट्रेन के लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर रुकने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में बहुत खुशी का माहौल है. अब उन्हें पटना जाने के लिए परेशानी नहीं उठानी होगी.

हजारों यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मिली जानकारी के अनुसार, यह नमो भारत ट्रेन हर दिन सुबह 6:28 बजे लहेरियासराय स्टेशन पहुंचेगी और सिर्फ दो मिनट रुकने के बाद सुबह 6:30 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएगी. नमो भारत ट्रेन के यहां रुकने से आसपास के हजारों यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है. अब पटना आने-जाने वाले लोगों को सड़क मार्ग से बस या टैक्सी का सफर नहीं करना होगा. इसके अलावा उन्हें दरभंगा जंक्शन जाकर ट्रेन पकड़ने का झंझट नहीं होगा. यह सुविधा उन्हें लहेरियासराय रेलवे स्टेशन पर ही मिल गया है. इससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा.

रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव का जताया आभार

लहेरियासराय रेलवे स्टेशन को मिली इस सौगात पर स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दिल से आभार जताया है. उन्होंने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से उन लोगों को सबसे ज्यादा आसानी होगी, जो अक्सर नौकरी, पढ़ाई, इलाज या फिर किसी अन्य जरूरी काम से पटना आते-जाते रहते हैं.

यह भी पढ़ें:  Bihar Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरे मोतिहारी DM, मंत्री श्रवण कुमार ने भी लिया व्यवस्था का जायजा... भागलपुर में हालात खराब

यात्रियों का सफर होगा आसान

सांसद गोपालजी ठाकुर ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से व्यापार और रोजगार से जुड़े लोगों को भी काफी फायदा होने वाला है. रेलवे की इस बेहतरीन पहल से न सिर्फ यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि दरभंगा और पटना के बीच का जुड़ाव और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा. आम जनता लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रही थी, जो अब गांधी जयंती पर पूरी हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES