SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

त्योहारों पर मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा तोहफा: घर लौटने वाले यात्रियों के लिए शुरू हुई फ्री बस सेवा, एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान बाहर से घर लौटने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस ने नि:शुल्क यात्री बस सेवा शुरू की है. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. यह सेवा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगी.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 15, 2026, 05:59 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 06:08 AM IST
Image Credit: त्योहारों पर मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा तोहफा (zee media)
Join

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर पुलिस ने आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर नि:शुल्क यात्री बस सेवा की शुरुआत की है. इस सेवा का शुभारंभ मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया. एसएसपी ने बताया कि पर्व-त्योहारों के दौरान दूसरे प्रदेशों से लोग अपने घर आते हैं. ऐसे में कई यात्री रात में ट्रेन से स्टेशन पर उतरते हैं और उन्हें शहरी क्षेत्र में अपने घरों तक या ग्रामीण इलाकों में जाने के लिए बस स्टैंड तक पहुंचना होता है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुजफ्फरपुर पुलिस का कर्तव्य है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन से शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए नि:शुल्क बस सेवा शुरू की गई है.

दो चरणों में चलाई जाएगी ये बस सेवा
यह बस सेवा दो चरणों में चलाई जाएगी. फिलहाल दुर्गा पूजा को देखते हुए पहले चरण की बस सेवा की शुरुआत हो गई है. इसके तहत मुजफ्फरपुर स्टेशन से दो बसों के जरिए यात्रियों को उनके घरों के नजदीकी चौक-चौराहों पर छोड़ा जाएगा. दशहारा के बाद कुछ दिन के लिए बंद कर दी जाएगी. उसके बाद दिवाली और छठ पर्व के मौके पर दुबारा इस सेवा को शुरु कि जाएगी. दूसरे प्रदेशों से अपने घर लौट रहे यात्रियों से इस सेवा को लेकर फीडबैक भी लिया जाएगा. उनके सुझावों के आधार पर सेवा में जरूरी सुधार किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके.

ये भी पढ़ें: पटना में दुर्गापूजा को लेकर नया ट्रैफिक प्लान जारी: 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री, बक्सर में भी अलर्ट

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' सेवा शुरू
इसके अलावा मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई 'पुलिस दीदी' सेवा के बारे में भी यात्रियों को जागरूक किया जाएगा. साथ ही साइबर सुरक्षा समेत आम लोगों के लिए शुरू की गई पुलिस की अन्य सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी. यात्रियों से इन सेवाओं को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा, ताकि उनके सुझावों के आधार पर सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके.

नि:शुल्क बस सेवा 10 बजे से 6 बजे तक चलेगी
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आने  वाले पर्व-त्योहारों को देखते हुए बाहर से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए नि:शुल्क यात्री बस सेवा शुरू की गई है. यह बस सेवा स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सुरक्षित उनके घरों के नजदीकी चौक-चौराहों तक पहुंचाएगी. फिलहाल यह सेवा शहरी क्षेत्र में संचालित होगी. नि:शुल्क बस सेवा का लाभ लेने वाले यात्रियों से उनके अनुभव और सुझाव भी लिए जाएंगे. इसके साथ ही साइबर सुरक्षा और 'पुलिस दीदी' सेवा के कामकाज की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. यह नि:शुल्क यात्री बस सेवा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक चलेगी.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES