SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पानी उतरते ही एक्शन में सांसद रूडी: सारण के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का ऐलान, मिलेंगे 7000-7000 रुपए

सारण में बाढ़ का पानी उतरते ही सांसद राजीव प्रताप रूडी एक्शन में हैं. उन्होंने विधायकों और अधिकारियों के साथ की बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की. सांसद ने कहा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को सात-सात हजार रुपए मिलेंगे. साथ ही फसल और मवेशियों के नुकसान का भी मुआवजा मिलेगा.

Edited By Shailendra
Published: Oct 09, 2026, 05:05 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 05:11 PM IST
Image Credit: बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 7-7 हजार रुपए: सांसद राजीव प्रताप रूडी (Z News)
Join

सारण में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और नुकसान की भरपाई कराने की तैयारी तेज हो गई है. छपरा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने 9 अक्टूबर, 2026 दिन शुक्रवार को अमनौर और छपरा के विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से हुए नुकसान, राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पात्र बाढ़ पीड़ित परिवारों को सात-सात हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इसके अलावा फसल और मवेशियों को हुए नुकसान के लिए भी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा.

सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बाढ़ ने किसानों, मजदूरों और आम लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया. इस कठिन समय में जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आपसी समन्वय के साथ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया. उन्होंने बाढ़ की त्रासदी के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

राहत कार्यों में आईं कमियां, सरकार कर रही कार्रवाई
राजीव प्रताप रूडी ने स्वीकार किया कि बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्यों में कुछ कमियां भी सामने आईं. उन्होंने कहा कि इन कमियों को लेकर बिहार सरकार कार्रवाई कर रही है. इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बीच दो से तीन दिनों के भीतर हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाने, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात करने, सामुदायिक रसोई शुरू करने और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने जैसे कार्य किए गए.

उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में प्रशासनिक तंत्र के साथ स्थानीय लोगों का सहयोग भी बेहद महत्वपूर्ण होता है. सारण में राहत और बचाव कार्यों के दौरान अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने समन्वय बनाकर काम किया.

पानी उतरने के बाद नुकसान की भरपाई पर जोर
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करना प्राथमिकता है. बाढ़ से सड़कों, पुल-पुलियों और बांधों को काफी नुकसान पहुंचा है. इनकी मरम्मत और पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में लोगों को आवागमन और अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े.

उन्होंने बताया कि बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भी मुआवजा दिया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सिंचाई मंत्री ने भी बाढ़ के दौरान राहत पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई. रूडी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें दोबारा सामान्य जीवन की शुरुआत करने में मदद मिलेगी.

रिपोर्ट: राकेश सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES