SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हर साल आती है बाढ़, फिर होती है पैसों की लूट', बिहार सरकार पर बरसे सांसद पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बाढ़ के हालात का जायजा लेने 26 सितंबर, 2026 दिन शनिवार को सहरसा जिला पहुंचे. उन्होंने नेपाल के कोसी बराज से पानी छोड़े जाने के बाद कोसी नदी में सम्भावित बाढ़ को लेकर नवहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध का जायजा लिया.

Edited By Shailendra
Published: Sep 26, 2026, 04:39 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 04:50 PM IST
Image Credit: 'बिहार में सबसे पहले बाढ़ का स्थाई समाधान किया जाएगा' (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बाद कोसी बराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका असर सहरसा में भी देखा जा रहा है. कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.इस बीच 26 सितंबर, 2026 दिन शनिवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सहरसा के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान वे पूर्वी कोसी तटबंध का जायजा लेते हुए स्थानीय ग्रामीणों से उनका हाल-चाल जाने.

बिहार सरकार पर बरसे सांसद पप्पू यादव
वहीं, सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में बाढ़ एक अभिशाप बन गई है, लेकिन आज तक इसका स्थाई समाधान नहीं हो सका है.हर बार बाढ़ आती है और फिर उसके नाम पर पैसों की लूट होती है, लेकिन स्थाई समाधान नहीं होता है. हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे और बाढ़ के नाम पर रुपये लूटने वालों पर कार्रवाई की मांग करेंगे.

'बिहार में सबसे पहले बाढ़ का स्थाई समाधान किया जाएगा'
उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि बिहार में सबसे पहले बाढ़ का स्थाई समाधान किया जाएगा, लेकिन वह आज तक नहीं हो पाया. केंद्र सरकार के पास अन्य प्रदेशों के लिए पैसे हैं, लेकिन बिहार में बाढ़ जैसी आपदा के लिए पैसे नहीं हैं.

बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जबकि नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही वर्षा के कारण वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल में आई बाढ़ के बाद जीव-जंतुओं की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. वहीं, भेडिहारी और नौरंगिया हरदिया चांती में बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ने की संभावना जताई गई है.

वहीं, नेपाल के देवघाट से 4.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नारायणी नदी अपने रौद्र रूप में आ गई है. यही वजह है कि निचले इलाकों में हाहाकार मचा है. लिहाजा, अब NDRF और SDRF की टीमें बुलाई जा रही हैं, ताकि शिफ्टिंग में कोई दिक्कत न हो.

रिपोर्ट: विशाल कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES