App

'अगर सम्मान है तो निशांत को बना दें सीएम', सांसद पप्पू यादव ने कहा- नीतीश को खत्म करना चाहती थी बीजेपी

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा नीतीश को खत्म करना चाहती थी, अगर सम्मान है तो निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बना दें. उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार की चोरी पकड़ी गई और आपका एसआईआर भी पकड़ा गया.

'अगर सम्मान है तो निशांत को बना दें सीएम', सांसद पप्पू यादव ने कहा- नीतीश को खत्म करना चाहती थी बीजेपी
Image Credit: सांसद पप्पू यादव ने कहा- नीतीश को खत्म करना चाहती थी बीजेपी (Photo- वीडियो ग्रैब)

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की चोरी पकड़ी गई है और एसआईआर भी पकड़ा गया है. जनता ने 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश को बर्बाद होते देखा है. सोनिया गांधी को नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने सावरकर के परपोते को अपना इतिहास जानने की नसीहत दी. वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि भाजपा उन्हें खत्म करना चाहती थी, अगर सम्मान देना है तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दें.

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण समाज, ब्रह्मर्षि समाज, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी एक हैं. ज्ञानेश कुमार की चोरी पकड़ी गई और आपका एसआईआर भी पकड़ा गया. जनता ने आपको दस साल में उत्तर प्रदेश को बर्बाद होते देख लिया. सभी जाति-धर्मों के लोग तबाह हो चुके हैं. बस आप एक ही वर्ग, माफिया के मुख्यमंत्री हैं. उत्तर प्रदेश की जनता यह जान चुकी है. उन्होंने कहा कि मैंने कहा न कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव, सिर्फ अर्जुन के लक्ष्य की तरह उत्तर प्रदेश पर केंद्रित हैं. सीट कोई मायने नहीं रखती.

सोनिया गांधी को भेजे गए नोटिस पर पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सावरकर के परपोते को पहले यह जानना चाहिए कि वीर सावरकर ने कितने अंग्रेजों के साथ मिलकर कार्य किया था और भारत के संविधान का कितना अपमान किया था. जिस महिला ने राष्ट्र को सशक्त बनाया और मनमोहन सिंह और नरसिम्हा राव जैसे नेताओं ने आर्थिक रूप से भारत को श्रेष्ठ बनाने में योगदान दिया, उसे ये लोग क्या नोटिस देंगे? इनके पास इन समस्त विषयों का कोई उत्तर है क्या? बहुत नोटिस देख चुके हैं.

उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस क्यों मना रहे हैं? नीतीश संवाद से अच्छी नीतीश सरकार है? तीन महीने पहले सत्ता में लाए थे, अब तीन महीने बाद ऐसा क्या हो गया? नीतीश कुमार ने कौन-सी बीमारी पकड़ ली कि उन्हें हटा दिया? निर्दलीय सांसद ने कहा कि आप रेल मंत्री से लेकर अब तक उन पर कुदृष्टि रखे हुए थे कि नीतीश को खत्म करना है. चाहे वह भोज का प्रकरण हो, चाहे डीएनए का प्रकरण हो, चाहे विधानसभा में गाली-गलौज का प्रकरण हो, महिलाओं के सवाल पर हमेशा नीतीश कुमार को नीचा दिखाया गया.

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती थी कि जदयू समाप्त हो जाए. इसलिए अगर प्रायश्चित्त करना हो तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दो. अगर इतना ही सम्मान देना हो तो लालू यादव, रामविलास पासवान और नीतीश कुमार पुलों और चौकों से बहुत ऊपर हो चुके हैं. यदि आपको नीतीश कुमार की इतनी याद आती है, तो निशांत को मुख्यमंत्री बना दो.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More