App

यूपी में तीसरी बार बनेगी योगी सरकार... दुष्यंत चौटाला के सवाल पर धनखड़ का करारा जवाब

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के यूपी में अखिलेश यादव सरकार बनने के बयान पर ओमप्रकाश धनखड़ ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगने जा रही है.

यूपी में तीसरी बार बनेगी योगी सरकार... दुष्यंत चौटाला के सवाल पर धनखड़ का करारा जवाब
Image Credit: जी संवाददाता

झज्जर के गुरु कमलम कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने दुष्यंत चौटाला के बयान पर पलटवार किया है. दरअलस दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और पंजाब में दोबारा भगवंत मान की सरकार बनने जा रही है. दुष्यंत चौटाला के बयान पर ओमप्रकाश धनखड़ ने जवाब दिया है.  

यूपी में बीजेपी लगाने जा रही हैट्रिक

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शानदार तरीके से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ केवल कहने के लिए ही योगी नहीं हैं, बल्कि हकीकत में भी योगी हैं. उनके मुख्यमंत्री रहते उत्तर प्रदेश में हर वर्ग को शांति और सुरक्षा का भरोसा मिला है और प्रदेश की जनता भी शांति व सुरक्षा की गारंटी चाहती है.

पंजाब में जनता बदलाव चाहती है

पंजाब के चुनाव को लेकर धनखड़ ने कहा कि वहां जनता बदलाव चाहती है और भविष्य में भाजपा-अकाली दल गठबंधन की सरकार पंजाब के लिए खुशी का रास्ता चुनेगी. उन्होंने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में ट्रक भर-भरकर नशा परोस दिया गया है. उन्होंने कहा कि पंजाब में निराशा का माहौल है और लोग बदलाव की उम्मीद लगाए बैठे हैं. भगवंत मान पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए धनखड़ ने कहा कि पंजाब का माहौल मुख्यमंत्री के खुद के हालात के अनुसार है.

जालंधर से शुरू होगी समरसता यात्रा

धनखड़ ने संत रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर से शुरू होने वाली समरसता यात्रा की जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि यह यात्रा हरियाणा के आठ जिलों से होकर गुजरेगी. कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद और पलवल में यात्रा के दौरान बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित केंद्रीय कानून मंत्री भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि सोनीपत झज्जर के सबसे नजदीक पड़ता है और यहीं पर झज्जर की चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे.

राजस्थान पंचायत चुनाव नतीजों पर क्या कहा?

राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि राजनीतिक दलों का ग्राफ घटता-बढ़ता रहता है. उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है और इसे इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए.


(झज्जर से सुमित कुमार की रिपोर्ट) 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More