SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इनोवा और बाइक की टंकी में बने थे गुप्त तहखाने: मोतिहारी पुलिस ने 90 KG गांजा और 2867 नशे के इंजेक्शन खोज के निकाले, महिला समेत 3 गिरफ्तार

रक्सौल में नशा कारोबार पर मोतिहारी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने 90 किलो गांजा और 2800 से अधिक नशीले इंजेक्शन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार किया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 07, 2026, 03:37 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 03:47 PM IST
Image Credit: रक्सौल में नशा कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन (Photo-AI)
Join

मोतिहारी पुलिस ने रक्सौल में नशा कारोबार पर जबरदस्त तरीके से सर्जिकल स्ट्राइक की है. दो अलग-अलग जगहों से 90 किलो गांजे के साथ भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन जब्त किए गए हैं.

इस मामले में एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
पहला सर्जिकल स्ट्राइक एसएसबी और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के मैत्री ब्रिज, रक्सौल पर किया, जहां नेपाल से एक तस्कर लग्जरी गाड़ी इनोवा के गुप्त तहखाने में गांजा छिपाकर रक्सौल आ रहा था. एसएसबी और पुलिस ने मैत्री पुल पर इनोवा गाड़ी को रोककर जांच की, जिसमें गुप्त तहखाने से 90 किलो गांजा बरामद हुआ. इस मामले में एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह तस्कर नेपाल से गांजा लाकर बिहार और भारत के अन्य हिस्सों में सप्लाई करता था.

रक्सौल में 90 किलो गांजा और 2867 नशे के इंजेक्शन जब्त
पुलिस ने नशे के खिलाफ दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक कौड़िहार चौक पर किया, जहां से 2867 पीस प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए. सज्जन पासवान के घर से तीन प्लास्टिक के झोलों में करीब 1000 पीस नशीले इंजेक्शन बरामद हुए. वहीं, दो मोटरसाइकिलों की टंकी में बनाए गए गुप्त तहखाने की तलाशी लेने पर करीब 1867 पीस अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए.

पुलिस ने मौके से दो अपाचे मोटरसाइकिलें भी जब्त की
मामले में पुलिस ने नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी वार्ड नंबर 4 निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र जमुना साह और रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह वार्ड नंबर 9 निवासी रमेश महतो की पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से दो अपाचे मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं.

तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
एसडीपीओ (SDPO) मनीष आनंद ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. साथ ही इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES