SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कॉकरोच' ने बुलाया बिहार बंद: मोतिहारी में अलर्ट मोड में प्रशासन, SDM बोले- प्रदर्शन अधिकार, पर कानून तोड़ना बर्दाश्त नहीं

SIR के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में छात्रों का आंदोलन और बिहार बंद का आह्वान किया है. वहीं, मोतिहारी में बंद के आह्वान को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. एसडीएम ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

Edited By Shailendra
Published: Oct 09, 2026, 04:35 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 04:39 PM IST
Image Credit: बिहार बंद को लेकर मोतिहारी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क (Photo-AI)
Join

कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर, 2026 दिन शनिवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. सीजेपी के बिहार बंद के आह्वान को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया है. इसके बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है.

प्रशासन की ओर से छात्रों को दी गई नसीहत 
इसी क्रम में मोतिहारी में एसडीएम और एसडीपीओ ने बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों के संचालकों और छात्रों को बुलाकर उनसे बातचीत की और बंद को लेकर फीडबैक लिया. प्रशासन की ओर से छात्रों को नसीहत दी गई कि वे किसी भी आंदोलन या भीड़ का हिस्सा बनने से पहले सोच-समझकर फैसला लें और बेवजह किसी विवाद में शामिल न हों.

'विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए'
वहीं, एसडीएम अरुण कुमार पांडे ने साफ कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन और विरोध करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए. अगर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति पैदा होती है, तो प्रशासन कानून के अनुसार कार्रवाई करेगा.

'कोचिंग संचालकों और छात्रों से बातचीत की जा रही'
एडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि प्रशासन को 10 अक्टूबर, 2026 दिन शनिवार को बंद के आह्वान की जानकारी मिली है. इसी को देखते हुए कोचिंग संचालकों और छात्रों से बातचीत की जा रही है और उनसे फीडबैक लिया जा रहा है.

बिहार बंद को लेकर मोतिहारी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क
बता दें कि 10 अक्टूबर, 2026 दिन शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित बिहार बंद को लेकर मोतिहारी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. अब देखना होगा कि बंद के आह्वान का जिले में कितना असर पड़ता है और प्रशासन की तैयारियां कितनी कारगर साबित होती हैं.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES