SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिका के टीवी चैनलों तक पहुंची अनंत सिंह की बेटी की शादी की गूंज, बिहटा वाले नए घर में होगा शिवांगी का स्वागत

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी सुर्खियों में बनी हुई हैं. बहू के स्वागत के लिए बिहटा में आलीशान घर बनवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, इसी घर में नई बहू का स्वागत किया जाएगा.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 12, 2026, 08:32 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 09:04 AM IST
Image Credit: बिहटा स्थित नए घर में होगा शिवांगी सिंह का स्वागत (AI IMAGE)
Join

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रही है. शादी की चर्चा अमेरिका के टेलीविजन चैनलों तक पहुंच चुकी है. बहू के स्वागत के लिए पटना के बिहटा में परिवार ने नया घर बनवाया है, जहां शादी के बाद पहली बार दुल्हन का गृह प्रवेश होगा. बुधवार (11 नवंबर, 2026) को इस नए आशियाने में पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश पूजा का आयोजन किया गया था. वहीं, होने वाली सास आशा देवी का कहना है कि वह अपनी बहू को बहू नहीं, बल्कि बेटी बनाकर रखेंगी.

बिहटा के नए घर में होगी शिवांगी सिंग की एंट्री

पटना के बिहटा में बहू शिवांगी सिंह के स्वागत के लिए परिवार ने यहां नया घर बनवाया है. खास बात यह है कि शादी के नई-नवेली दुल्हन शिवांगी सिंह की पहली एंट्री इसी नए घर में होगी. इसी खुशी में बुधवार सुबह से ही पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश पूजा की गई. परिवार के लोग दिल्ली से बिहटा पहुंचे हैं और शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. 

परिवार के साथ अहमदाबाद चली जाएंगी शिवांगी

मिली जानकारी के अनुसार, शादी की रस्मों की शुरुआत 20 नवंबर से होगी. पटना के दानापुर स्थित ऑर्गेनो बैंक्वेट हॉल में तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा. वहीं, 25 नवंबर को बाढ़ के नदवां गांव में बारात पहुंचेगी और विवाह कार्यक्रम समाप्त होगा. बारात बिहटा स्थित इसी नए घर से निकलेगी. हल्दी समेत शादी की दूसरी रस्में भी यहीं आयोजित की जाएंगी. शादी के बाद शिवांगी इसी घर में गृह प्रवेश करेंगी. कुछ दिन यहां रहने के बाद परिवार के साथ अहमदाबाद चली जाएंगी.

सात समंदर पार अमेरिका तक हो रही शादी की चर्चा

इस शादी की सबसे खास बात यह है कि इसकी चर्चा सात समंदर पार अमेरिका तक पहुंच चुकी है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि मीडिया में शादी की खबरें आने के बाद अमेरिका, दुबई और दूसरे देशों में रहने वाले मित्रों और सहयोगियों के लगातार फोन आ रहे हैं. अमेरिका में रहने वाले कई दोस्तों ने टीवी पर शादी की खबर देखने के बाद फोन कर पूछा कि शादी की खबर तो देख ली, अब शादी में बुलाओगे भी या नहीं? 

'शिवांगी के आने से घर में बेटी की कमी होगी पूरी'

शादी में देश-विदेश से मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, घोड़ा दौड़ भी समारोह का खास आकर्षण रहेगा. होने वाली सास आशा देवी की बातों में भी इस रिश्ते को लेकर खुशी और अपनापन साफ झलक रहा है. उनके मुताबिक, शिवांगी के आने से घर में एक बेटी की कमी पूरी होगी. परिवार की कोशिश है कि शादी की हर रस्म यादगार बने और नए घर में आने वाली बहू का स्वागत पूरे सम्मान और प्यार के साथ किया जाए.

रिपोर्ट: इश्तेयाक खान

यह भी पढ़ें: Shivangi Singh Vs Kavya Maran Wedding: एक विवाह उत्तर में तो दूसरा दक्षिण में, जानिए किसकी शादी कितनी शाही?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES